Hardoi News: तमंचे से फायरिंग कर जानलेवा हमले का वीडियो वायरल , Hardoi Hindi News


Hardoi News: मल्लावां। शाहपुर गंगा गांव में तमंचे से फायरिंग कर जानलेवा हमला करने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, आपका अपना अखबार ‘हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित अमन कुमार शर्मा ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने उसी का शांति भंग में चालान कर दिया। अमन के मुताबिक, 10 अक्तूबर को दोपहर करीब 12:03 बजे विनीत कुमार ने फोन पर गाली-गलौज की। आरोप है इसके बाद जब वह घर से दुकान की ओर जा रहा था, तभी विनीत ने तमंचे से फायर कर दिया।

जान बचाने के लिए वह वापस घर की ओर भागा। घटना के बाद उसने 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई। कोतवाली मल्लावां में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामला पुराना प्रतीत हो रहा है। प्रकरण की जांच की जा रही है।





Source link

Related posts

कर्म करने गया था कांड हो गया…रिक्शे वाले चाचा को मदद लेना पड़ा भारी

बैंड-बाजा और शादी का जश्न, बीच में SIR के खिलाफ नारे, हैदराबाद से रिसेप्शन का वीडियो वायरल – Hyderabad Wedding Reception Protest Against SIR lclar

पंजाब: लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा को ED का समन, 19 अक्टूबर को चंडीगढ़ में पेश होने का निर्देश, CM के वायरल वीडियो का मामला – ed summons swapan sharma bhagwant mann viral video pvzs