Haridwar AI Video Controversy | Rajasthan Woman Viral Clip Complaint


हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर स्नान करते वक्त महिला का आपत्तिजनक VIDEO वायरल।

हरिद्वार में राजस्थान की महिला ने AI की मदद से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में पुलिस से शिकायत की है। महिला ने पुलिस से सभी प्लेटफॉर्म से उसका वीडियो डिलीट करने की मांग की है। महिला ने वीडियो जारी कर खुद इसकी जानकारी दी है।

.

सोनम यादव राजस्थान के भिवाड़ी से परिवार के साथ स्नान करने आई थीं। पहले सोनम यादव ने अपना सही वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर डाला था। इसके बाद कुछ शरारती तत्वों ने महिला का वीडियो बनाया और AI की मदद से उसे आपत्तिजनक बनाकर वायरल कर दिया।

महिला ने राजस्थान पुलिस से मामले में जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।

AI से बनाई गई दो तस्वीरें-

शरारती तत्वों ने महिला का AI से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया।

महिला की दूसरी वीडियो में भी छेड़छाड़ कर उसे आपत्तिजनक बनाया।

सिलसिलेवार ढंग से खबर…

1. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल- हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें एक महिला को हरिद्वार की हरकी पैड़ी में बेहद कम कपड़ों में गंगा स्नान करते दिखाया गया। इसके बाद एक दूसरा वीडियो भी सामने आया, जिसमें वही महिला पारंपरिक और शालीन सलवार-सूट में स्नान करती नजर आ रही है।

दोनों वीडियो में आसपास के लोगों की गतिविधियां और घटनाक्रम बिल्कुल एक जैसा है, केवल महिला के कपड़े अलग हैं। इससे यह आशंका जताई गई कि मूल (शालीन) वीडियो को AI या डिजिटल एडिटिंग के जरिए छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक बनाया गया।

पीड़ित महिला ने वीडियो जारी कर बताई सच्चाई।

2. पीड़िता जारी कर दी सफाई और की पुलिस शिकायत- राजस्थान के भिवाड़ी निवासी सोनम यादव ने एक वीडियो जारी कर स्पष्ट किया कि वायरल हो रहा आपत्तिजनक वीडियो फर्जी और AI जनरेटेड है। उन्होंने भिवाड़ी के साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पत्र जारी कर सभी फर्जी वीडियो तुरंत डिलीट करने की मांग की है।

सोनम यादव ने कहा कि बिना सच्चाई जाने जो लोग रिएक्शन वीडियो बना रहे हैं या फेक वीडियो शेयर कर रहे हैं, उन सभी के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जानकारी पुलिस को दी जा रही है। उन्होंने अपील की कि किसी धार्मिक स्थल की मर्यादा और महिला के सम्मान से खिलवाड़ न किया जाए।

3. श्रीगंगा सभा ने भी किया विरोध- श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे पवित्र तीर्थ स्थल को बदनाम करने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने की साजिश करार दिया।

साथ ही, उन्होंने शासन-प्रशासन से मामले की तकनीकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

—————————————–

ये खबर भी पढ़ें…

उत्तराखंड के इन्फ्लुएंसर बिरजू मयाल गिरफ्तार:अस्पताल में की थी डॉक्टर से बदतमीजी; VIDEO बनाकर लोगों को परेशान किया

उत्तराखंड के फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बिरजू मयाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। नैनीताल पुलिस ने यह कार्रवाई उन पर अस्पताल की छवि खराब करने और सरकारी काम में बाधा डालने की शिकायत पर की है। बिरजू मयाल ने 9 सितंबर को संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टर के साथ बदतमीजी की थी। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Related posts

Lucknow Accident Case | Anamika Shahnawaz Breakup Video Viral

नियम सिखाने वाले ही ‘टल्ली’! रांची में वर्दी में शराब पीते ट्रैफिक जवान का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

देहरादून:कोरोनेशन अस्पताल में मारपीट का मामला, दस युवक गिरफ्तार, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा – Dehradun Coronation Hospital Fight Case 10 Youths Arrested After Viral Video Police Take Action