Haridwar News:मॉर्निंग वॉक पर गए दंपती के घर से नकदी-चांदी चोरी – Cash And Silver Stolen From Home


-कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र की हनुमंतपुरम कॉलोनी में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर रुपये, चांदी और घड़ी चोरी कर ली। घटना के समय घर के मालिक पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक पर गए हुए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, हनुमंतपुरम की गली नंबर तीन निवासी उपदेश चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अक्तूबर की सुबह करीब पांच बजे वह पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक पर गए थे। सुबह करीब छह बजे जब दोनों घर लौटे तो घर से नकदी, चांदी और हाथ की घड़ी गायब मिली। इसके अलावा चोर एक हाथ की घड़ी भी ले गए। शिकायत के आधार पर कनखल पुलिस ने 15 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज कर ली। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद



Source link

Related posts

सुबह उठते ही छींकें आना, आंखों में खुजली, क्या है इसका कारण? डॉक्टर ने बताया  – Morning sneezing runny nose allergy causes and remedies Tvisa

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 अक्टूबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 16 october 2026 morning top news headlines ntc

Top 10 News Headlines in Hindi Today | ABP News Headlines from 16 October 2026: सुबह की शुरुआत एबीपी न्यूज़ की खबरों के साथ, पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ