हरियाणा के सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते के हमले से हड़कंप मच गया। यहां छह महीने के मासूम बच्चे पर पिटबुल ने हमला कर दिया। घटना के बाद परिजन तुरंत बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रोहतक PGI रेफर कर दिया। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। वहीं, इलाके में भी लोगों के बीच डर का माहौल बना हुआ है। इस घटना ने एक बार फिर पालतू कुत्तों की सुरक्षा और निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।