Helicopter Emergency Landing | Viral news


Last Updated:

Helicopter Emergency Landing News : यूपी में अचानक से एक आर्मी के हेलीकॉप्टर को पायलट ने खेत में उतार दिया. ग्रामीणों को पता चला तो वो उसे देखने दौड़ पड़े. इधर नीचे उतरे हेलीकॉप्टर के ऊपर दूसरा हेलीकॉप्टर मंडरा रहा था. आइए जानते हैं पूरा मामला.

हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग.

बिजनौर : उत्तर प्रदेश के बिजनौर से बड़ी खबर आ रही है. यहां के बढ़ापुर थाना क्षेत्र के रायपुर गढ़ी गांव में एक हेलीकॉप्टर को अचानक से खेत में उतारा गया. जैसे ही हेलीकॉप्टर खेत में उतरा तो देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. पता चला कि तकनीकी खराबी आने के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

घटना सुबह करीब 11 बजे की है. ग्रामीणों ने अचानक खेतों की ओर भागना शुरू कर दिया, क्योंकि गांव में हेलीकॉप्टर उतरने की खबर फैल गई थी. हेलीकॉप्टर राकेश के खेत में बोरिंग के पास उतरा था. करीब 20 मिनट तक हेलीकॉप्टर खेत में खड़ा रहा. पायलट नीचे उतरा और हेलीकाप्टर में आई कमी को ठीक करने लगा.

हेलीकॉप्टर में दो लोग सवार थे. इसी दौरान एक और हेलीकॉप्टर ऊपर उड़ता दिखा, जो शायद मदद के लिए आया था. हालांकि, नीचे उतरे हेलीकॉप्टर की तकनीकी खराबी को पायलट ने खुद ही ठीक कर लिया. लगभग 20-25 मिनट बाद हेलीकॉप्टर रायपुर गढ़ी गांव से सुरक्षित उड़ान भर गया. इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.

हेलीकॉप्टर उड़ान के बाद ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो काफी संख्या में मौके पर मोबिल आयल बिखरा पड़ा था. हालांकि इस दौरान पुलिस को सूचना नहीं दी गई. हेलीकॉप्टर खेत में उतरने से संबंधित वीडियो भी प्रसारित हो रहा है. ऐसा नहीं है कि पहली बार किसी हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी हो. इससे पहले भी कई मामले सामने आए हैं. हालांकि, शुक्र रहा कि पायलट ने सूझबूझ से किसी हादसे को टलने से बचा लिया.

About the Author

काव्‍या मिश्राSenior Sub Editor

Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …

और पढ़ें



Source link

Related posts

Amritsar News:स्कूल में बच्चों से ईंटें उठवाने का वीडियो वायरल – Video Of Children Being Made To Carry Bricks At School Goes Viral

Supaul ICDS Office Bribe Video Viral

थप्पड़ पे थप्पड़… फिर एक-दूसरे के बाल नोचने लगे महिला और ऑटो ड्राइवर, किराए को लेकर सड़क पर मचा बवाल, देखें वीडियो