Hollywood News: हैली बीबर का दिखा बेहद बोल्ड और बेबाक अंदाज, इंटरनेट पर हंगामा मचा रहीं तस्वीरें, फोटोशूट ने खींचा ध्यान


Last Updated:

Hailey Bieber Photos: जस्टिन बीबर की पत्नी हैली बीबर वोग फ्रांस के कवर पर न्यूड फोटोशूट के चलते चर्चा में हैं. उन्होंने इंटरव्यू में अपने ब्यूटी ब्रांड रोड के संघर्ष और सफलता पर भी बात की.

कनाडाई पॉपस्टार जस्टिन बीबर की पत्नी हैली बीबर इन दिनों अपने लेटेस्ट फोटोशूट के चलते चर्चा में हैं. वह दिसंबर 2026/जनवरी 2027 के वोग फ्रांस (Vogue France) के कवर पर छाईं. इतना ही नहीं, उन्होंने न्यूड फोटोशूट भी करवाया, जो दुनियाभर में सनसनी मचा रहा है.

30 साल की हैली ने वोग के फ्रांस एडिशन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया. जहां वह फ्लोर पर बैठकर पोज देती नजर आईं. इस दौरान वह बिना कपड़ों के बोल्ड अदायगी से हर किसी को हैरान करती दिखीं. इस मैगजीन फोटोशूट के साथ साथ उन्होंने इंटरव्यू में अपने ब्रांड और पर्सनल लाइफ पर भी खुलकर बातचीत की.

हैली बीबर ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने ब्यूटी ब्रांड ‘रोड’ को जब खड़ा किया तो उन्हें कई लोगों का धोखा जेलना पड़ा था. वह इस इंटरव्यू में अपने ब्रांड की सक्सेस का श्रेय अपनी उम्मीदों को देती हैं जिन्होंने एक पल भी हार नहीं मानी और आशावादी सोच के साथ आगे बढ़ती रहीं. (Insta/Hailey Bieber)

Add News18 as
Preferred Source on Google

हैली बीबर बताती हैं कि उन्हें एक बिजनेसवुमन के तौर पर खुद को पहचान दिलवाने के लिए खूब मेहनत की है. उन्हें अपने ब्यूटी ब्रांड से काफी कॉन्फिडेंस मिला है जो इतना बड़ा ब्रांड बना. बेशक इस जर्नी में उन्हें कुछ लोगों से धोखा मिला और अनुभव अच्छा नहीं रहा. (Insta/Hailey Bieber)

हैली बीबर की बात करें तो वह पेशे से अमेरिकी मॉडल और बिजनेमवुमन हैं. उन्होंने साल 2018 में जस्टिन बीबर से शादी की थी. दोनों का एक बेटा जैक ब्लूस बीबर भी हैं. अक्सर सोशल मीडिया पर वह परिवार संग फोटोज शेयर करती हैं. (Insta/Hailey Bieber)

हैली का जन्म 22 नवंबर 1996 को हुआ था. वह अमेरिका के टक्सन से आती हैं. उनकी मां ग्राफिक डिजाइनर रही हैं तो उनके पिता हॉलीवुड एक्टर. इतना ही नहीं, उनके नाना का भी नाता कला से था. वह ब्राजील के मशहूर संगीतकार यूमिर डिओडाटो हैं. (Insta/Hailey Bieber)

हेली ने अपने मिडिल नाम रोड के नाम पर साल 2022 में ब्यूटी ब्रांड लॉन्च किया था. 2024-25 में हैली के ब्रांड ने Rhode ने कुल 212 मिलियन डॉलर (करीब 1,800 करोड़ रुपये) की बिक्री दर्ज की थी और सफलता चरम पर थी. (Insta/Hailey Bieber)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Related posts

ऑस्कर में ‘रामायण’, हॉलीवुड की इन फिल्मों को हराया तो जीतेगी सबसे बड़ा अवॉर्ड, Bollywood Hindi News

हॉलीवुड ने ग्लेन क्लोज और रिडले स्कॉट को मानद ऑस्कर पुरस्कारों से सम्मानित किया।

Hollywood News: हैली बीबर का दिखा बेहद बोल्ड और बेबाक अंदाज, इंटरनेट पर हंगामा मचा रहीं तस्वीरें, फोटोशूट ने खींचा ध्यान