hollywood star bought 22 years old laura virginity for 18 cr know details inside


Laura Virginity: ब्रिटेन की एक स्टूडेंट जिसकी उम्र 22 साल है और नाम लौरा है. उसने 1.7 मिलियन पाउंड में अपनी वर्जिनिटी बेच दी है. इस कीमत को रुपये में कनवर्ट करें तो ये करीब 18 करोड़ रुपये के आसपास जाकर ठहरता है. जब से स्टूडेंट ने अपनी वर्जिनिटी बेची है तब से वो सुर्खियों में है. 

कमाल की बात ये है कि लौरा की वर्जिनिटी खरीदने के लिए होड़ सी मच गई थी. इसमें बिजनेसमैन, राजनेताओं से लेकर हॉलीवुड एक्टर भी शामिल थे. लौरा की वर्जिनिटी को बोली लगाकर बेचा गया और इस बोली को एक हॉलीवुड एक्टर ने जीता.

कैसे लगाई गई वर्जिनिटी की बोली
लौरा की वर्जिनिटी की नीलामी एक एस्कॉर्ट एजेंसी ने सीक्रेट तरीके से कराया था. इसकी बोली में बिजनेसमैन और कई सेलेब्रिटी के साथ-साथ कई राजनेता भी शामिल थे. डेक्कन हेराल्ड के मुताबिक, हॉलीवुड स्टार और लौरा के बीच एक डेट भी हुई थी ताकि वो खुलकर बात कर सकें.

किसने हासिल की लौरा की वर्जिनिटी
कई बिजनेसमैन और राजनेताओं के बीच एक हॉलीवुड एक्टर ने सबसे ऊंची बोली लगाई और लौरा की वर्जिनिटी हासिल कर ली. वर्जिनिटी बेचने वाली लौरा ने इस पर अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा है- कई लड़कियां बिना वजह वर्जिनिटी खो देती हैं, लेकिन मैंने स्मार्ट तरीका बनाया और इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखा. और इसका मुझे कोई पछतावा भी नहीं है.

कैसे पता चला लौरा वर्जिन हैं या नहीं
इस डील को अंतिम रूप देने के लिए वर्जिनिटी खरीदने वाले स्टार लौरा का मेडिकल टेस्ट भी करवाया. बता दें कि इस खबर के आने के बाद, सोशल मीडिया पर इस पर बहस भी छिड़ गई है. हालांकि, मेल ऑनलाइन ने लौरा के हवाले से लिखा है कि वो अपने इस फैसले से खुश हैं. मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक लौरा ने अपने एक्सपीरियंस को तो अच्छा बताया है, लेकिन उन्होंने साथ ही साथ वॉर्निंग भी दी है कि ऐसा करने में बहुत से जोखिम भी हैं.

और पढ़ें:  ‘छावा’ आज रचने जा रही इतिहास, थोड़ी देर में बन जाएगी बॉक्स ऑफिस की महारथी



Source link

Related posts

top 10 hollywood horror movies hindi dubbed ott netflix prime video hotstar

टाइगर श्रॉफ़ से लेकर सलमान ख़ान तक, बॉलीवुड की इन हस्तियों पर हो चुका है हमला

हॉलीवुड से बॉलीवुड तक शुक्रवार को ही क्यों रिलीज होती हैं फिल्में? इस बार सलमान क्यों तोड़ रहे ये ट्रेंड? – hollywood to bollywood why films release on friday first hindi film to do this salman khan breaking this trend ntcpsm