IPS केके ब‍िश्‍नोई की टीम ने पकड़ी हनीट्रैप गैंग, पुल‍िस के सामने फूट-फूटकर रोने लगी मह‍िला, VIDEO वायरल | ips kk bishnoi Team busted bijnor honeytrap gang woman accused cries video viral


उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस अधीक्षक IPS केके ब‍िश्‍नोई की टीम ने एक शातिर हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़ किया है. शनिवार को गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थी, तब एक आरोपी महिला फूट-फूटकर रोने लगी. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला ने लगाई गुहार

बिजनौर पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला आरोपी रोते-चिल्लाते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक गौतम राय से गुहार लगा रही है “प्लीज सर, हमें बचा लीजिए. मेरी और मेरी बच्ची की कोई गलती नहीं है, हमें गलत फंसाया जा रहा है. नजीबाबाद ले जाकर जबरदस्ती हमारे वीडियो बनाए गए हैं.” इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों ने उसे चुप कराकर शांत करवाया.  

ब‍िजनौर में हनीट्रैप गैंग के ख‍िलाफ कार्रवाई के बाद महिला ने हंगामा करते हुए खुद को निर्दोष बताया और पुलिस पर उसे फंसाने का आरोप लगाया. 

रंगदारी और ब्लैकमेलिंग का खेल

जनपद बिजनौर के नजीबाबाद थाना पुलिस के प्रेस नोट के अनुसार, मोहम्मद आसिम, साहिल, मुराद खान और नवाब ने पुलिस थाने में अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि जुल्फिकार उर्फ बब्बू लंगड़ा, दिलशाद और उनके अन्य साथी बलात्कार के झूठे मामले दर्ज कराने की धमकी देकर समझौते के नाम पर भारी रकम वसूल रहे हैं.

पूर्व में भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां

इस मामले में बिजनौर पुलिस ने पूर्व में सात आरोपियों जुल्फिकार, अफजल, गुड्डी, कुंती, प्रीति, आसिफ और दिलशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. अब इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए नजीबाबाद पुलिस ने चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. इनमें शहाना परवीन, सोनिया, सायमा निवासी काशीराम कॉलोनी, थाना कोतवाली बिजनौर और अंतिमा निवासी चासरी बी-24, बाड़वान, थाना कोतवाली बिजनौर शामिल हैं.

12 FIR दर्ज, गैंग पर सख्त कार्रवाई

जनपद बिजनौर के सहायक पुलिस अधीक्षक IPS गौतम राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक केके ब‍िश्‍नोई के निर्देशन में बब्बू लंगड़ा गैंग के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है. इस गिरोह के खिलाफ अब तक 12 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और तीन अन्य मामले दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. इस गैंग पर फर्जी रेप और गैंगरेप के मुकदमे दर्ज करवाकर लोगों से अवैध वसूली करने का आरोप है. यह गिरोह मुख्य रूप से बिजनौर और अमरोहा जनपद में सक्रिय रहकर वारदातों को अंजाम देता था.   

यह वीड‍ियो प‍िछले द‍िनों आईपीएस केके ब‍िश्‍नोई का संभल एसपी पद से ट्रांसफर के बाद व‍िदाई का है. 

यह भी पढ़ें- IPS अंश‍िका वर्मा, पत‍ि केके ब‍िश्‍नोई 80 के दशक में ऐसे द‍िखते! डांस के बाद अब रेट्रो थीम लुक वायरल

यह भी पढ़ें-  तनु जैन के कंधों पर बैठा बेटा, फोटो वायरल, तथास्तु ICS कोचिंग वाली मैम ने क्यों छोड़ी सरकारी नौकरी?





Source link

Related posts

Viral Video: रेलवे स्टेशन पर महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, होमगार्ड गिरफ्तार; नौकरी से भी हटाया गया

Jennifer Winget Viral Video: पति के साथ जमकर थिरकती नजर आईं जेनिफर विंगेट, सोशल मीडिया पर छाया रोमांस #JenniferWinget #ViralVideo #DynamiteNews

IND vs AFG: तूफानी शतक जमाने वाले अभिषेक शर्मा के वायरल सेलिब्रेशन की असली वजह आई सामने, बल्लेबाज ने खुद किया खुलासा