Isha Rikhi Evicted From Bigg Boss 20 Salman Khan Welcome Ajay Devgn And Fatima In Weekend Ka Waar – Entertainment News: Amar Ujala


सार

Bigg Boss 20 Eviction: पिछली बार की तरह इस बार भी ‘बिग बॉस 20’ का वीकएंड का वार जबरदस्त रहा। एक प्रतिभागी घर से बाहर हुआ है। वहीं सलमान ने घर में नए मेहमानों का स्वागत किया है।

 


बिग बॉस 20
– फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality









सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ के वीकएंड का वार में एक नया मुद्दा उठाया है। एक प्रतिभागी का शो से एविक्शन हुआ है। शो में नए मेहमान के तौर पर अजय देवगन और जयदीप अहलावत पहुंचे हैं। जयदीप को एक प्रतिभागी ने स्टेप सिखाए हैं। वहीं शो में फातिमा सना शेख भी पहुंची हैं। उन्होंने सलमान खान की जमकर तारीफ की है। आइए जानते हैं वीकएंड के वार में और क्या खास रहा?


बिग बॉस 20
– फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality

एआई वीडियो पर क्या बोले सलमान?
इस बार वीकेंड का वार पर सलमान ने कहा कि पिछली बार जो मैंने ट्रोल्स और पैपराजी के बैक शॉट को लेकर कहा था, उसका असर दिखा है। पैपराजी ने इसे सीरियसली लिया और ऐसे वीडियो बनना कम हुए। वहीं इस बार सलमान ने एआई के गलत इस्तेमाल पर बात की। उन्होंने कहा कि यह बहुत खतरनाक है। हम कई बार देखते हैं कि हमने जो किया भी नहीं वह भी वीडियो में दिखा दिया जाता है। जब तक एक-दो ऐसे लोगों को सजा नहीं होगी तब तक यह बंद नहीं होगा। इसके खिलाफ सख्त कानून बनना चाहिए।

फातिमा सना शेख: अभिनेत्री ने क्यों की सलमान खान की तारीफ? कहा- जब आपके जैसी बड़ी हस्ती…; जानें पूरा मामल


बिग बॉस 20
– फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality

जो भी हुआ भूल जाओ
आगे सभी प्रतिभागियों को सलमान ने सलाह दी कि अब जो हो गया पिछले हफ्ते उसे भूल जाओ। आगे बेहतर करो। सलमान ने रीति और उदिति को पुराने विवाद भूलकर आगे बढ़ने के लिए कहा।


बिग बॉस 20
– फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality

काजी ने जयदीप को सिखाया स्टेप
इसके बाद घरवालों से मिलने सेट पर अजय देवगन और जयदीप अहलावत पहुंचे। यहां माही विज ने बताया कि उनको अजय की आंखें बहुत पसंद करती हैं। वहीं काजी ने यहां जयदीप को अपना ‘आई एम ए रॉकस्टार बेबी’ डांस स्टेप करके सिखाया।


बिग बॉस 20
– फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality

फातिमा ने की सलमान की तारीफ
शो पर फातिमा सना शेख भी पहुंचीं। उन्होंने सलमान की तारीफ करते हुए कहा- ‘जिस तरह से आपने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया उसका बहुत ही ज्यादा और अच्छा असर हो रहा है।’ उन्होंने कहा कि सलमान जैसे बड़े स्टार ने इस बारे में बात की तो इसका ज्यादा असर पड़ा है।


बिग बॉस 20
– फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality

कौन हुआ घर से बेघर?
वीकेंड का वार के अंत में बारी आई घर से किसी एक प्रतिभागी के बाहर होने की। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए दो सदस्य नॉमिनेट किए गए थे, यंग डीएसए और ईशा रिखी। इनमें से आज ईशा का सफर बिग बॉस 20 में समाप्त हो गया। वो घर से बेघर हो गई हैं।



Source link

Related posts

Bigg Boss 20: ‘काजी तौकीर-माही विज रियल, बाकी सब दोगले हैं’, शिल्पा शिंदे ने सलमान की जमकर तारीफ

आम्रपाली दुबे:शादी को लेकर निरहुआ ने अभिनेत्री को दी कैसी सलाह? ‘बिग बॉस 20’ में हुआ खुलासा – Nirahua Is Giving Advice To Aamrapali To Marry Someone Says Actress In Bigg Boss 20

Aman Gandhi Bigg Boss 20: Mahhi Vij की strategy को किया decode, Arishfa को बचाने के पीछे बताया ‘win-win’ game