आजकल कई खबरों और वायरल वीडियो में अक्सर ये देखने को मिलता है कि कोई भी जानवर शहरों और गांवों में गलती से घुस आया. कभी तेंदुआ कॉलोनी में, कभी हाथी खेतों में और सांप घर में. सांप को पकड़ते हुए तो आपने कई लोगों को देखा होगा, पर क्या आपने अजगर को पकड़ते हुए किसी को देखा है? शायद ही किसी को देखा होगा. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां अजगर को हाथ में पकड़ने का नजारा वायरल हो रहा है. शख्स अजगर को अपने हाथ में बिना डरे पकड़ लेता है और ऐसे घूमता हुआ दिखाई देता है, जैसे वह उसका पालतू जानवर हो. यह नजारा देख यूजर्स भी हैरान हैं.
IT कंपनी के बाहर दिखा विशाल अजगर
इस वीडियो में दिखाया गया पूरा दृश्य हैदराबाद के दुर्गम चेरुवु इलाके का बताया जा रहा है. वहां स्थित एक IT कंपनी के बाहर एक विशाल अजगर आ जाता है. अजगर को देखते ही सब लोग हैरान रह जाते हैं. तभी वहां का एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल एक जिंदा अजगर को अपने हाथ में बड़ी आसानी से उठा लेता है, जैसे कि उस शख्स को पता हो कि वो अजगर उसे नुकसान नहीं पहुंचाएगा. वह शख्स अपने हाथ में अजगर को इस तरह लपेट लेता है, जैसे वह हाथ में पहनने की कोई चीज हो. इसके बाद शख्स अजगर को स्कूटी पर ले जाता हुआ दिखाई देता है और डर की जगह उसके चेहरे पर हंसी दिखाई देती है. वहां खड़े लोग भी ये सब देखकर हैरान हो जाते हैं.
दुर्गम चेरुवु के पास 17 सितंबर की रात आईटी कंपनी के बाहर बड़ा अजगर दिखा, रिपोर्ट के मुताबिक एक कर्मचारी ने उसे पकड़ लिया, हालांकि वीडियो और दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
Python Snake | #PythonSnake | Hyderabad | #Hyderabad | IT Company | #Kadak pic.twitter.com/CEi1PzfS40
— Kadak (@itskadak) September 18, 2026
यह भी पढ़ें : शौक बड़ी चीज है… iPhone 18 Pro खरीदने के लिए 12-12 घंटे लगाई लाइन, देखें वीडियो
वीडियो देखकर यूजर्स बोले- इसे डर नहीं लगता क्या
यह शख्स अजगर को इस तरह हाथ में लेकर घूम रहा था कि सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर प्रतिक्रियाएं देने से अपने आप को रोक नहीं पाए. एक यूजर ने मजेदार अंदाज में लिखा, भाई को अजगर से ज्यादा ऑफिस जाने की जल्दी लग रही है. वहीं दूसरे ने कहा, इसे हाथ में कैसे पकड़ लिया, हमें तो दूर से देखकर डर लग जाए. एक अन्य यूजर ने लिखा, अजगर को ऐसे पकड़ा है जैसे पालतू बिल्ली हो. एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि भाई ने ऑफिस में ज्यादा काम कर लिया क्या? कुछ लोगों ने शख्स के इस अंदाज पर हैरानी जताई, जबकि कुछ यूजर्स ने सवाल किया कि इतने बड़े सांप को बिना विशेषज्ञ मदद के पकड़ना कितना सुरक्षित है.
लोगों ने सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल
वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोगों ने शख्स के इस तरह अजगर को हाथ में पकड़ने को लेकर सुरक्षा पर सवाल उठाए. एक यूजर ने लिखा कि इतने बड़े सांप को बिना किसी सुरक्षा के हाथ में लेना ठीक नहीं है. वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि वीडियो देखकर लोग इसे आसान समझकर खुद ऐसा करने की कोशिश कर सकते हैं, जो खतरनाक हो सकता है. कुछ लोगों ने यह भी सवाल किया कि अगर अजगर अचानक हमला करता या शख्स के हाथ से निकल जाता, तो वहां मौजूद लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा हो जाता.
यह भी पढ़ें : कार की डिग्गी में बच्चों संग जा रहे थे बप्पा, क्यूट वीडियो वायरल