Jailer 2 Box Office Collection Day 10 Rajinikanth Film Earnings Near 700 Crore Rupees Globally – Entertainment News: Amar Ujala




साउथ के दिग्गज कलाकार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे शनिवार को शानदार प्रदर्शन किया है। दुनियाभर में इस फिल्म की कमाई का आंकड़ा 700 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। इस एक्शन थ्रिलर ने 10वें दिन भारत में 24.15 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की, जो शुक्रवार की 14.50 करोड़ रुपये की कमाई से काफी ज्यादा है।





2 of 5

जेलर 2
– फोटो : सोशल मीडिया


भारत में किस भाषा में कितनी हुई कमाई?

  • वीकेंड पर हुई इस बढ़ोतरी के साथ ‘जेलर 2’ का दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 666.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
  • भारत में फिल्म की कमाई मुख्य रूप से इसके तमिल वर्जन से हुई, जबकि तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ वर्जन ने भी इसमें योगदान दिया।
  • तमिल वर्जन ने 5,545 शो से 16.25 करोड़ रुपये की कमाई की। 
  • तेलुगु वर्जन ने 1,835 शो से 4.40 करोड़ रुपये कमाए, जबकि हिंदी वर्जन ने 4,008 शो से 2.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
  • कन्नड़ वर्जन ने 203 शो से 60 लाख रुपये जोड़े। इस तरह भारत में इसका कुल कलेक्शन 24.15 करोड़ रुपये हो गया।

रामायण: जारी हुआ फिल्म का नया गाना ‘मंगल रंग’, दिखी राम और सीता के विवाह की झलक; अरिजीत और श्रेया ने डाली जान


3 of 5

जेलर 2
– फोटो : सोशल मीडिया


कितना है ‘जेलर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

10वें दिन की कमाई के बाद भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 373 करोड़ रुपये और कुल ग्रॉस कलेक्शन 436.80 करोड़ रुपये हो गया है। विदेशों में फिल्म ने एक दिन में 10 करोड़ रुपये कमाए, जिससे वहां इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 229.50 करोड़ रुपये हो गया है। अब दुनिया भर में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 666.30 करोड़ रुपये है।


4 of 5

जेलर 2
– फोटो : यूट्यूब


दो फिल्मों को छोड़ा पीछे

फिल्म ने दो अन्य फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। ‘जेलर 2’ ने ‘बॉर्डर 2’ और ‘हनुमान अंश’ के घरेलू लाइफटाइम कलेक्शन के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। ‘बॉर्डर 2’ का कुल कलेक्शन 329 करोड़ रुपये था, जबकि ‘हनुमान अंश’ ने 339 करोड़ रुपये कमाए थे।


5 of 5

जेलर 2
– फोटो : सोशल मीडिया


‘जेलर 2’ के बारे में जानकारी

  • नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी ‘जेलर 2’ को कलानिधि मारन ने ‘सन पिक्चर्स’ बैनर के तहत प्रोड्यूस किया है। 
  • यह 2023 में आई फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। 
  • रजनीकांत के साथ राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक ने वापसी की है, जो पहली फिल्म में थे। 
  • इस सीक्वल में एस.जे. सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु और विद्या बालन भी नजर आ रहे हैं। 
  • मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ ने कैमियो किया है। 




Source link

Related posts

Jailer 2 Box Office Day 12: वीकेंड के बाद भी ‘जेलर 2’ का गदर जारी, 400 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री, Bollywood Hindi News

4000 करोड़ी Ramayana के लिए मुश्किलें खड़ी करेगा ‘गॉडजिला’, बॉक्स ऑफिस पर माइथोलॉजी और साई-फाई का होगा ‘महामुकाबला’

Box Office पर 5 फिल्मों की टक्कर, वीकेंड के बाद क्या रहा हाल? जानें- किसने छापे करोड़ों, किसने लोखों में किया सबर, Bollywood Hindi News