Last Updated:
सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. पहले हफ्ते में तूफानी कलेक्शन के बाद दूसरे हफ्ते में भले ही इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है, लेकिन तीसरे वीकेंड से ठीक पहले फिल्म ने 16 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 435 करोड़ से अधिक का शानदार कलेक्शन कर लिया है. खास बात है कि यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन चुकी है.
नई दिल्ली. रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है. पहले हफ्ते में इस फिल्म ने शानदार कमाई की, लेकिन दूसरे हफ्ते में इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है. इसके बावजूद फिल्म का कलेक्शन काफी बेहतरीन रहा. नेल्सन दिलीपकुमार की ‘जेलर 2’ अब तक भारत में 435 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर चुकी है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)
दिवाली के त्योहारी सीजन से ठीक पहले फिल्म ‘जेलर 2’ की कमाई में गिरावट देखी जा रही है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, रजनीकांत की फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को भारत में 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल आंकड़ा बढ़कर 435.40 करोड़ रुपये हो चुका है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)
वैसे 15वें दिन के मुकाबले 16वें दिन की कमाई में 12 फीसदी की गिरावट आई है. वहीं, फिल्म का भारत में ग्रोस कलेक्शन 509.45 करोड़ रुपये चुका है. ‘जेलर 2’ ने भारत में पहले हफ्ते में 334.35 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में रफ्तार धीमी होने के बाद 95.55 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)
Add News18 as
Preferred Source on Google
‘जेलर 2’ साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है. खास बात है कि यह हाईएस्ट ग्रोसिंग तमिल मूवी बन चुकी है. ‘जेलर 2’ ने हाल ही में रजनीकांत की ‘2.0’ मूवी को पछाड़कर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)
‘जेलर 2’ का यह कलेक्शन वाकई काबिले तारीफ है. फिल्म को दर्शकों से मिली शानदार प्रतिक्रिया को देखते हुए अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह आने वाले दिवाली के त्योहारी सीजन का फायदा उठा पाएगी. फिलहाल ‘जेलर 2’ आदित्य धर की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के बाद साल 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)
इस फिल्म को ‘सन पिक्चर्स’ ने प्रोड्यूस किया है. 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म के इस सीक्वल में रजनीकांत, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिरना और ऋत्विक अपनी पुरानी भूमिकाओं में दोबारा नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी रिटायर्ड जेलर टाइगर उर्फ मुथुवेल पांडियन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार से बेटे की मौत का सच छिपाता है और उन्हें मूर्तियों की तस्करी करने वाले एक खतरनाक गिरोह से बचाने की कोशिश में जुटा है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)
इसके अलावा मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ ने भी ‘जेलर 2’ में कैमियो किया है, जो पहले पार्ट का भी हिस्सा थे. इसमें ऋतिक रोशन का भी स्पेशल अपीयरेंस है, जिसने दर्शको को थिएटर्स में सीटी मारने पर मजबूर कर दिया. ‘जेलर 2’ में इस बार एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु और विद्या बालन जैसे सितारों की एंट्री हुई है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)
बताते चलें कि सुपरस्टार रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का डायरेक्शन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है और उन्होंने ही कहानी भी लिखी है. फिल्म के आखिर में इसके तीसरे पार्ट को लेकर भी हिंट दिया गया है. हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी ‘जेलर 3’ की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)