बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ धमाकेदार कमाई कर रही है। इस फिल्म के अलावा ‘रणबाली’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है। ‘प्रहार’, ‘नई नवेली’ और ‘दृश्यम 3’ जैसी फिल्में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हैं। जानिए गुरुवार को इन सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।
2 of 6
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2
– फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures
‘जेलर 2’ की धमाकेदार कमाई
बॉक्स ऑफिस पर फिलहास सबसे आगे रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ है।
इसे रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं, लगभग हर दिन इसने शानदार कमाई की है।
आठवें दिन इस फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई।
गुरुवार को फिल्म ने 17.15 करोड़ रुपये की कमाई की है।
इसके साथ इसका कुल कलेक्शन 334.35 करोड़ रुपये हो गया है।
वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 606.05 करोड़ रुपये हो गया है।
3 of 6
रणबाली
– फोटो : एक्स
‘रणबाली’ का कलेक्शन
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘रणबाली’ की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ रही है। माना जा रहा है कि इस फिल्म पर ‘जेलर 2’ की कमाई का फर्क पड़ रहा है। बुधवार को इसने 5.50 करोड़ रुपये कमाए। गुरुवार को फिल्म ने 3.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सात दिनों में फिल्म ने कुल 45.20 करोड़ रुपये की कमाई की है।
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ ने भी आज बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है।
फिल्म ‘नई नवेली’ ठीक-ठाक कमाई कर रही है।
बुधवार को इस फिल्म ने दो करोड़ रुपये कमाए थे।
गुरुवार को इसने 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की।
इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 22.15 करोड़ रुपये हो गया।
5 of 6
प्रहार फिल्म रिव्यू
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब
‘प्रहार’ का औसत प्रदर्शन
राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत की फिल्म ‘प्रहार’ को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है। फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती सफर खास नहीं रहा। बुधवार को इस फिल्म ने 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। गुरुवार को इसने 1.20 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने एक हफ्ते में कुल 17.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।