Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ बनी 2026 की हाईएस्ट ओपनर तमिल मूवी, तोड़ा इस फिल्म का रिकॉर्ड, Bollywood Hindi News


 ‘जेलर 2’ के बज के बीच फैंस को इसके पहले दिन के कलेक्शन का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी ‘जेलर 2’ के ओपनिंग डे के कलेक्शन सामने आ चुके हैं।

Jailer 2 Box Office Collection Day 1: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत लंबे समय से अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इस मूवी के साथ रजनीकांत ने सिनेमाघरों में वापसी की है। ‘जेलर 2’ के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहा है। ऐसे में रजनीकांत की ‘जेलर 2’ आज यानी 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है। फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। ‘जेलर 2’ के बज के बीच फैंस को इसके पहले दिन के कलेक्शन का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी ‘जेलर 2’ के ओपनिंग डे के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितना कमा लिया?

ओपनिंग डे पर ‘जेलर 2’ ने हिलाया बॉक्स ऑफिस

‘जेलर 2’ को लेकर उम्मीद की जा रही थी कि ये तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित होगी। रजनीकांत की साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ की सीक्वल यानी ‘जेलर 2’ में हर कोई रजनीकांत की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहा है। मूवी में रजनीकांत फिर से अपने पुराने स्वैग में नजर आ रहे हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस के शानदार रिव्यू मिले हैं। ऐसे में अब ‘जेलर 2’ के डे वन के कलेक्शन सामने आ गए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘जेलर 2’ ने 59.70 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

जानें किस भाषा में हुई कितनी कमाई

तमिल 43.35 करोड़ रुपये
तमिल 12.50 करोड़ रुपये
हिंदी 3.50 करोड़ रुपये
कन्नड़ 0.35 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 59.70 करोड़ रुपये

2026 की टॉप 5 ओपनिंग करने वाली तमिल फिल्में

1. जेलर 2- 59.70 करोड़

2. जन नायकन- 42.7 करोड़

3. करुप्पु- 15.5 करोड़

4. विश्वनाथ एंड सन्स- 15.35 करोड़

5. पराशक्ति- 12.35 करोड़

‘जेलर 2’ की कास्ट

‘जेलर 2’ की बात करें तो ये साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। फिल्म को नेल्सन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है। मूवी में रजनीकांत ने लीड रोल प्ले किया है। पहले पार्ट यानी ‘जेलर’ पहला पार्ट भी नेल्सन ने ही डायरेक्ट किया था। जेलर 2 में रजनीकांत के अलावा विजय सेतुपति, मोहनलाल, विद्या बालन, जैकी श्रॉफ और राम्या कृष्णन जैसे कलाकार नजर आए हैं। ऋतिक रोशन के साथ ही विजय सेतुपति जैसे कलाकारों ने कैमियो भी किया है। फिल्म में विद्या बालन ने विलेन की भूमिका निभाई है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)





Source link

Related posts

Ramayana का दूसरा ट्रेलर, राम अवतार में रणबीर छाए, रावण भी भारी, लोग बोले- बॉक्स ऑफिस रेकॉर्ड के छल्ले बनेंगे – ramayanan trailer 2 the ranbir kapoor portrayal of ram is more powerful in second trailer ravana will leave you spellbound

10वें गुरुवार को Hanuman Ansh की कमाई का बदला समीकरण, 400 करोड़ क्लब में शामिल हुई 2 करोड़ में बनी फिल्म

Jailer 2 Advance Booking: रजनीकांत बॉक्स ऑफिस पर ला रहे तूफान, सिर्फ एक शहर में कमा डाले 10 करोड़, देशभर से खाते में आएंगे इतने करोड़ | Jailer 2 Advance Booking Rajinikanth film earns 10 crore in one city check details