रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 आ रही है। इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। यह फिल्म जेलर का सीक्वल है। फिल्म को नेलसन दिलीप कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं जिसमें रजनीकांत, मोहनलाल, विजय सेतुपति, राम्या कृष्णन, मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन समेत कई स्टार्स हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और प्री सेल्स में ही फिल्म ने 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस कमाई के साथ उम्मीद की जा रही है कि मूवी एक बड़े अमाउंट के साथ ओपनिंग करेगी।
कितनी हो गई वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग की कमाई
10 अक्टूबर को फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी और 14 अक्टूबर बुधवार की सुबह तक फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ओपनिंग वीकेंड के लिए 80 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाई कर ली है। हालांकि फिल्म के हिंदी डब ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाई नहीं की है।
रजनीकांत नहीं झेल पाए थे स्टारडम का प्रेशर, होना पड़ गया था अस्पताल में भर्ती
लेकिन अभी भी उम्मीद है कि जेलर 2 में अलग-अलग इंडस्ट्री के स्टार्स के होने पर पैन इंडिया पसंद किया जा सकता है। फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियो भी है।
अभी रिलीज में एक दिन बचा है और जेलर 2 की पहले दिन की एडवांस बुकिंग 27 करोड़ ग्रॉस तक पहुंच गई है। इस अमाउंट के साथ यह रजनीकांत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली मूवी बन गई है। पहले नंबर पर 46 करोड़ के साथ कूली है।
पहले दिन कितने करोड़ कमा सकती है फिल्म
ट्रेड इनसाइडर्स की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ओपनिंग डे पर 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है। इस फिल्म की कमाई के साथ जेलर, अपने सीक्वल को भी पछाड़ गई है। जेलर ने 48 करोड़ कमाए थे ओपनिंग डे पर।
रजनीकांत की जेलर 2 करने से पहले मिथुन ने रखी थी ये शर्त- ना मुझे मारेंगे और ना..
वहीं रजनीकांत की फिल्म कूली के नाम तमिल सिनेमा में 2 साल पहले 65 करोड़ नेट की ओपनिंग का रिकॉर्ड है।
तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग तमिल फिल्म हो सकती है
अगर जेलर 2 ओपनिंग डे पर दुनिया भर में 120 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लेती है तो यह फिल्म तमिल सिनेमा के इतिहास में तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म हो जाएगी। इससे आगे अभी कुली (151 करोड़) और लियो (142 करोड़) हैं। हालांकि यह रजनीकांत की दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्में जैसे जेलर (91 करोड़) और 2.0 (93 करोड़) को पीछे छोड़ देगी।
इन फिल्मों को छोड़ सकती है पीछे
इतना ही नहीं अगर यह फिल्म140 करोड़ की ओपनिंग करती है तो यह यश की टॉक्सिक (136 करोड़), शाहरुख खान की जवान (129 करोड़) और रणबीर कपूर की एनिमल (116 करोड़) जैसी मूवीज से भी आगे निकल जाएगी।
‘उन्हें नहीं रख सकता सर’, रजनीकांत ने बताया जेलर-2 में क्यों नहीं हैं तमन्ना?
कब रिलीज हो रही जेलर 2
जेलर 2 के बारे में बता दें कि नेलसन ना इसके डायरेक्टर हैं बल्कि राइटर भी हैं। फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंद्र ने कम्पोज किया है। फिल्म को UA 16 प्लस सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म 2 घंटे 45 मिनट लंबी है और 15 अक्टूबर को रिलीज होगी।