Jailer 2 Worldwide Box Office: 400-500 करोड़ भूल जाइए, ‘जेलर 2’ ने दुनियाभर में कर ली अकूत कमाई, जानें 800 Cr से कितनी दूर है रजनीकांत की फिल्म


नई दिल्ली. सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन-थ्रिलर ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा ली है. पहले हफ्ते मूवी ने ताबड़तोड़ बिजनेस कर इतिहास रच दिया. हालांकि, रिलीज के तीसरे हफ्ते में एंटर करते ही फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन इसके बावजूद देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी इस फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

‘जेलर 2’ का डंका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बज रहा है और अब यह 800 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच चुकी है. तीसरे गुरुवार 5.9 करोड़ की कमाई करने के बाद फिल्म ने 16वें दिन को भारत में 5.50 करोड़ का कारोबार किया है. इसके साथ ही फिल्म का अब वर्ल्डवाइड कलेक्शन 776.95 करोड़ तक पहुंच गया है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

भारत में ‘जेलर 2’ का ग्रोस कलेक्शन 509.45 करोड़ हो चुका है, जबकि इसका नेट कलेक्शन 435.40 करोड़ तक पहुंच गया है. रिलीज के महज 15 दिनों के भीतर ही घरेलू बाजार में 500 करोड़ ग्रोस कलेक्शन का आंकड़ा पार करके इस फिल्म ने इतिहास रच दिया है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘जेलर 2’ इस मुकाम को हासिल करने वाली तमिल सिनेमा की महज दूसरी फिल्म बन गई है. दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले यह रिकॉर्ड साल 2018 में आई शंकर की साइंस-फिक्शन फिल्म ‘2.0’ के नाम था, जिसमें भी लीड रोल में रजनीकांत ही नजर आए थे. 16वें दिन देशभर में ‘जेलर 2’ के कुल 8,079 शो चलाए गए. तमिल भाषा से फिल्म ने 3.75 करोड़ बटोरे, जबकि हिंदी बेल्ट से 1 करोड़ की कमाई हुई. वहीं तेलुगु और कन्नड़ वर्जन ने 55 लाख और 20 लाख का बिजनेस हुआ. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

16वें दिन फिल्म ‘जेलर 2’ के लगभग 4.29 लाख टिकट बिके, जिससे इसकी अब तक की कुल टिकट बिक्री 3 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है. यह साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी है, जबकि पहले नंबर पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का कब्जा है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

खास बात यह भी है कि ‘जेलर 2’ ने वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इसने ‘2.0’, ‘लियो’, ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ और ‘कुली’ जैसी फिल्मों को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी और सन पिक्चर्स के बैनर तले तैयार यह फिल्म 2023 की ब्लॉकबस्टर ‘जेलर’ का सीक्वल है. इसमें रजनीकांत ने एक बार फिर अपने टाइगर उर्फ मुथुवेल पांडियन का रोल निभाया है, जो अपने परिवार की हिफाजत के लिए किसी भी हद तक चला जाता है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

गौरतलब है कि ‘जेलर 2’ फिल्म में रजनीकांत के साथ एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु, राम्या कृष्णन और विद्या बालन अहम किरदारों में नजर आते हैं जबकि मोहनलाल, शिव राजकुमार, जैकी श्रॉफ और ऋतिक रोशन का कैमियो फिल्म के रोमांच को कई गुना बढ़ा देता है. यह रजनीकांत के करियर की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म बन चुकी है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)



Source link

Related posts

‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में छिपे ब्लॉकबस्टर के संकेत? बाजार पंडितों ने समझाए रिकॉर्डतोड़ कमाई के मायने

बॉक्स ऑफिस:’रामायण’ की दस्तक से पहले ‘जेलर 2’ की कमाई गिरी? ‘उड़ता तीर’ समेत बाकी फिल्मों का रहा ऐसा हाल – Box Office Report: Jailer 2 Vs Udta Teer Nayi Navelli Prahaar Drishyam 3 Movie Total Earning And Collection

60 दिनों में 7 बड़ी फिल्में होंगी रिलीज, ‘रामायण’ के तूफान के बाद बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी, Bollywood Hindi News