एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रजनीकांत (Rajinikanth) टाइगर मुथुवेल पांडियन (Tiger Muthuvel Pandian) के रूप में जेलर 2 (Jailer 2) के साथ शानदार वापसी कर चुके हैं। नेलसन दिलापकुमार (Nelson Dilipkumar) निर्देशित फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
अपने फेवरेट सुपरस्टार की वापसी को देखकर फैंस के बीच एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। फिल्म के स्क्रीन पर आते ही इसने सबका ध्यान खींच लिया है। इसी के साथ फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए दर्शकों ने इसके रिव्यू भी शेयर करना शुरू कर दिया है।
इसका पहला पार्ट साल 2023 में आया था ऐसे में सभी के मन में ये सवाल भी है कि क्या मूवी फिर से अपना वही पुराना जादू बरकरार रख पाएगी? शुरुआती रिव्यू को देखकर तो ऐसा लग रहा है कि लोगों को मूवी पसंद आ रही है। आइए जानते हैं क्या है जनता की राय –
एक यूजर ने जेलर 2 की तारीफ करते हुए लिखा- ‘बेहद शानदार। डबल मैडनेस’
#Jailer2 Title Card 🔥🔥🔥🔥🔥🔥 absolutely stunning 🔥🔥🔥🔥🔥🔥 Double Madness and 🔥🔥🔥🔥🔥🔥 #JailerFDFS
— W𝐢𝐬𝐝𝐨𝐦 Of 𝘽𝙝𝙖𝙧𝙖𝙩 🐦✨ (@WisdomofBharat1) October 15, 2026
दूसरे ने लिखा- Jailer2 का फर्स्ट हाफ कमाल का है।
सुपरस्टार टाइटल कार्ड, पूरी फिल्म में नेल्सन की मजेदार कॉमेडी, मास ब्रिज सीक्वेंस और चाय की दुकान वाला सीन, इंटरवल ब्लॉक जबरदस्त है…बेहद दिलचस्प। नेल्सन, क्या कमाल किया है… हुकुम
#Jailer2 – First Half 🔥 Superstar Title Card, Nelson’s Witty Comedies throughout, Mass Bridge Seq & Tea Stall Scene, Interval Block… 💥👌 Highly Engaging. Nelsoooo Veramaari….Hukum🤝
— Christopher Kanagaraj (@Chrissuccess) October 15, 2026
एक अन्य ने कमेंट किया- ‘फिल्म वहीं से शुरू होती है जहां पहला पार्ट खत्म हुआ था। शुरुआत काफी हल्के-फुल्के अंदाज में होती है। रजनीकांत (यानी टाइगर मुथुवेल पांडियन) के लिए एक सिंपल लेकिन एकदम परफेक्ट एंट्री है। अनिरुद्ध का बैकग्राउंड स्कोर कई सीन्स को और भी शानदार बना देता है, जो फिल्म की सबसे बड़ी खूबियों में से एक है।
#Jailer2 1st half — Movie begins right from where Part 1 ended. Starts on a light hearted fashion. Simple yet a Pakka Intro for #Rajinikanth aka. Tiger Muthuvel Pandian. #Anirudh’s BG Score elevates a handful of sequences proving to be one of the biggest positives. But the highlight of the first half is the unexpected humor from Namo Narayana & Yogi Babu that clicks in most places. Typical Nelson type fun! Screenplay kakes time to build its moments but Explodes at the Interval Point and Bangs you 🔥 Entertaining first half 👍🏻
— VCD (@VCDtweets) October 15, 2026
लेकिन पहले हाफ की सबसे खास बात है नमो नारायण और योगी बाबू का वो अनपेक्षित ह्यूमर है जो ज्यादातर जगहों पर एकदम फिट बैठता है। एकदम नेल्सन स्टाइल वाला मजा! स्क्रीनप्ले को माहौल बनाने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन इंटरवल पॉइंट पर यह एकदम धमाके के साथ सामने आता है। काफी मनोरंजक पहला हाफ
कौन-कौन से कलाकार आएंगे नजर
जेलर 2 को सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि मारन पेश कर रहे हैं। फिल्म के पहले भाग में संगीत देने वाले अनिरुद्ध रविचंदर, एक बार फिर संगीतकार के रूप में लौटे हैं। रजनीकांत के अलावा मूवी में मिथुन चक्रवर्ती, राम्या कृष्णन, मोहनलाल, विद्या बालन, सूरज वेंजारामूडु, योगी बाबू और एसजे सूर्या शामिल हैं।