Jaipur Dadika Phatak Bypass | Viral Video Raises Questions on Police


जयपुर में कुछ युवक एक व्यक्ति को पकड़कर उसके साथ लात-घूंसों से पीटाई करते हैं। इसी दौरान वहां पहुंची पुलिस की चेतक बीच-बचाव करने के बजाय वहां से आगे निकल गई। अब इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

.

घटना का वीडियो 6 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे दादी का फाटक बाईपास पुलिया के नीचे का है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे युवक पर मोबाइल चोरी कर भागने का आरोप था। इसके बाद कुछ युवकों ने उसे पकड़ लिया और मौके पर ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। मौके पर वहां से गुजर रही चेतक टीम ने घटना को देखा लेकिन समझाइश की कोशिश नहीं की। और युवक मारपीट करते रहे।

राहगीर ने पुलिस की चेतक को पास हो रही लड़ाई की जानकारी दी, लेकिन वह आगे निकल गए।

आवाज देने के बाद भी नहीं रुकी पुलिस

मारपीट के दौरान वहां से गुजर रहे युवक देवेश अग्रवाल ने पुलिस की चेतक गाड़ी को देखकर पुलिसकर्मियों को आवाज लगाई। वीडियो में उसकी आवाज सुनाई देती है—”पुलिस अंकल, लड़ाई हो रही है… लड़ाई!”

इसके जवाब में चेतक में बैठे पुलिसकर्मी की आवाज सुनाई देती है—”हां, पुलिस आ रही है!”

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

दादी का फाटक पुलिया बाईपास के नीचे कुछ युवकों में झगड़ा हो रहा था। घटना का वीडियो अब सामने आया है।

—

ये खबर भी पढ़ें..

जयपुर-पुलिस हिरासत में युवक की तबीयत बिगड़ी, हॉस्पिटल में मौत:मां बोलीं-बेटे को मार डाला, SHO ने कहा-युवक के साथ होटल में मारपीट हुई थी

जयपुर में पुलिस हिरासत में तबीयत बिगड़ने के 15 दिन बाद सोमवार तड़के 3.30 बजे युवक की मौत हो गई। 19 वर्षीय ऋतुराज मनासा-मल्हारगढ़, मंदसौर, मध्यप्रदेश का रहने वाला था। एसएमएस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। मुहाना पुलिस ऋतुराज से 22 लाख के सोने की ठगी के मामले में पूछताछ के लिए लाई थी। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Related posts

‘छलरे-छलरे वाल’ को पंजाबी समझ रहे लोग, असल में इस भाषा का है ये वायरल लोकगीत, पड़ोसी मुल्क से जुड़ा है नाता

Fact Check: सीजेपी के प्रदर्शन में आए जनसैलाब का नहीं है वायरल वीडियो, भोपाल में हुई ओवैसी की रैली का है

शराब संग वायरल वीडियो: प्रधानाध्यापक की जांच शुरू