जयपुर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जयपुर के कलाम कोचिंग सेंटर में टीचर ने छात्र की पिटाई कर दी। इस मामले को लेकर रविवार को हंगामा हो गया। बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स सड़क पर उतर आए और कोचिंग टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने युवा नेता मनोज मीणा को हिरासत में ले लिया।
देखें छात्र की पिटाई और विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें…
कोचिंग सेंटर में छात्र के पास पर्ची मिलने पर नाराज टीचर ने कई थप्पड़ मारे थे।
स्टूडेंट की पिटाई के विरोध में रविवार को बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स इकट्ठा हुए और प्रदर्शन किया।
पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया।
रविवार को प्रदर्शन कर रहे छात्र नेता को पुलिस पकड़कर ले गई।
कोचिंग टीचर ने की थी स्टूडेंट की पिटाई
दरअसल, जयपुर की कलाम एकेडमी में 2 अक्टूबर को कोचिंग सेंटर में शिक्षक प्रवीण दान चारण ने एक स्टूडेंट की पिटाई कर दी थी। स्टूडेंट के पास ‘कलाम बलिदान मांगता है’ लिखी एक पर्ची मिलने के बाद कोचिंग टीचर नाराज हो गए थे। उन्होंने छात्र को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए थे। घटना का वीडियो सामने आने के बाद छात्रों ने शिक्षक के व्यवहार पर नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग उठाई।
रविवार को प्रदर्शन करने पहुंचे छात्र
स्टूडेंट से मारपीट के विरोध में रविवार को युवा छात्र नेता मनोज मीणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारी संबंधित टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और प्रदर्शन कर रहे छात्रों को खदेड़ दिया। लाठीचार्ज के बाद मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। पुलिस ने छात्र नेता मनोज मीणा को हिरासत में ले लिया।
कोचिंग सेंटर ने टीचर को निष्कासित करने की बात कही
छात्र की पिटाई का वीडियो सामने आने और मामले के तूल पकड़ने के बाद कोचिंग प्रबंधन ने टीचर प्रवीण दान चारण को निष्कासित करने की बात कही है। हालांकि, इस घटना के बाद छात्रों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। छात्र सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें…
जयपुर में युवक की मौत,1 घंटे टोंक रोड जाम रहा:25 लाख मुआवजा, डेयरी बूथ और संविदा पर नौकरी पर बनी सहमति; SHO को हटाया
जयपुर में होटल में युवक की मौत के मामले में परिजनों ने शुक्रवार को भी प्रदर्शन किया। एक घंटे तक टोंक रोड जाम कर बैठे रहे। पुलिस की समझाने के बाद परिजन बजाज नगर थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। (पूरी खबर पढ़ें)