Jaipur SI Recruitment Exam Video Viral


जयपुर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जयपुर में SI भर्ती परीक्षा-2021 केंद्र से सामने आए एक वीडियो ने परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में व्हाइट बोर्ड, क्वेश्चन पेपर और OMR की मोबाइल से रिकॉर्डिंग होती दिखाई देने की बात सामने आई है। परीक्षा केंद्रों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद यह रिकॉर्डिंग कैसे हुई, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं।

मामले को लेकर शुक्रवार रात को आरपीएससी अफसर की ओर से महेश नगर थाने में FIR दर्ज कराई गई है। फिलहाल महेश नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक, RPSC अजमेर के अनुभाग अधिकारी की ओर से FIR दर्ज करवाई गई है। शिकायत में बताया गया है कि सोशल मीडिया पर कैंडिडेट की ओर से RPSC आयोग की 20 सितंबर को आयोजित SI भर्ती-2021 के एग्जाम सेंटर का वीडियो बनाकर जारी किया गया।

कैंडिडेट ने आयोग की ओर से बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्थाओं को दरकिनार करते हुए एग्जाम से संबंधित तथ्यों को दिखाया। जिसमें एग्जाम सेंटर में क्लास के व्हाइट बोर्ड की रिकॉर्डिंग और क्वेश्चन पेपर मय ओएमआर शीट को मोबाइल से रिकॉर्ड करना दिखाया गया है।

जयपुर का निकला एग्जाम सेंटर

वीडियो में एग्जाम सेंटर का कोड़ और एग्जाम के नाम के साथ रोल नंबर भी दिखाई दे रहे है। जांच में कोड के आधार पर एग्जाम सेंटर जयपुर के महेश नगर इलाके में गंगा विहार कॉलोनी स्थित कल्याण पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का है।

इस संबंध में अनुभाग अधिकारी की ओर से महेश नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। मानना है कि परीक्षा की गोपनीयता और शुचिता के मद्देनजर वीडियो की सत्यता एवं उसमें प्रदर्शित तथ्यों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट किए जाने के लिए जांच जरूरी है।

अगले दिन बना था वीडियो

एडि. डीसीपी (SIUCAW) जिज्ञासा ने बताया- जांच में सामने आया है कि किसी कोचिंग सेंटर की टेस्ट सीरिज में एक कैंडिडेट इनवॉल्व था। कोचिंग सेंटर की ओर से 21 सितंबर को कैंडिडेट ज्यादा होने के कारण स्कूल ली गई थी। एक दिन पहले एसआई भर्ती का एग्जाम सेंटर होने के कारण व्हाइट बोर्ड पर लिखा रह गया।

एडि. डीसीपी ने बताया कि कैंडिडेट की ओर से व्हाइट बोर्ड और कोचिंग की ओएमआर सहित अन्य का वीडियो बनाकर वायरल किया गया। जांच में सामने आया है कि वीडियो बनाने वाले कैंडिडेट ने एसआई भर्ती का फॉर्म ही नहीं भरा था।

—————–

ये खबर भी पढ़े…

SI भर्ती परीक्षा: जयपुर में टी-शर्ट पर टेप चिपकाया:शर्ट उतरवाई तो बनियान में पहुंचा युवक; पहली-दूसरी पारी में उदयपुर में सबसे कम कैंडिडेट आए

पेपर लीक के कारण रद्द हुई 2021- SI भर्ती परीक्षा रविवार को अजमेर सहित प्रदेश के 11 जिलों में फिर से हुई। पहली पारी (सुबह 10 से 12 बजे तक) के एग्जाम में सबसे ज्यादा उपस्थिति टोंक में 77.73 पर्सेंट रही। उदयपुर में सबसे कम 66.46 कैंडिडेट पहुंचे। (पूरी खबर पढ़ें…)

SI भर्ती री-एग्जाम की तैयारी पूरी,2.18 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा:11 जिलों के 666 सेंटर बनाए; 17 सितंबर को जारी होंगे एडमिट कार्ड

SI भर्ती री-एग्जाम-2021 में पहली बार फेस रिकग्निशन-थंब इम्प्रेशन:दो लाख 35 हजार कैंडिडेट्स देंगे परीक्षा; आवंटित जिले की जानकारी अपलोड

खबरें और भी हैं…



Source link

Related posts

ताजमहल देख फटी रह गईं विदेशी महिला की आंखें, वायरल हुआ Video

हाथियों की एकजुटता देख हैरान हुए लोग, नन्हे हाथी को बचाने के लिए बनाई ह्यूमन चेन का वीडियो हुआ वायरल – Elephants Herd Forms Human Chain To Save Baby Elephant Viral Video News In Hindi

UN में शहबाज शरीफ के भाषण पर भारतीय राजनयिक की छूटी हंसी, रिएक्शन हुआ वायरल