Jalaun News:नशे में वीडियो वायरल होने पर दरोगा, हेड कांस्टेबल समेत तीन निलंबित – Three, Including A Sub-inspector And A Head Constable, Suspended After Video Of Them In An Intoxicated State Went Viral


उरई। शहर के कोंच बस स्टैंड पर वर्दी की मर्यादा तार-तार करने वाले मामले में एसपी विनय कुमार सिंह ने दरोगा और दो हेड कांस्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। बुधवार को पुलिसकर्मियों के शराब के नशे में होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामला संज्ञान में आते ही एसपी ने जांच कराई और देर रात तीनों के खिलाफ कार्रवाई की।

वायरल वीडियो में वर्दी पहने एक दरोगा कार में बैठे दिखाई दे रहे थे, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी सड़क किनारे लड़खड़ाते और गिरते नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने संबंधित पुलिसकर्मियों के आचरण और ड्यूटी में लापरवाही की जांच के निर्देश दिए।

पुलिस के अनुसार सार्वजनिक स्थान पर वर्दी धारण कर अमर्यादित आचरण, अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता और कर्तव्यपालन में लापरवाही के आरोप में रिजर्व पुलिस लाइन उरई में तैनात उपनिरीक्षक विपिन कुमार द्विवेदी, कोतवाली उरई में तैनात हेड कांस्टेबल लवलेश कुमार यादव और कोतवाली जालौन में तैनात हेड कांस्टेबल बृजवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

एसपी विनय कुमार सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मियों का आचरण विभाग की छवि से जुड़ा होता है। वर्दी की मर्यादा से खिलवाड़ और अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



Source link

Related posts

फैक्ट चेक: स्वतंत्र भारद्वाज का ‘धमकी’ वाला ये वीडियो पुराना है, जेल से बाहर आने के बाद का नहीं – swatantra bhardwaj viral video social media jail jantar mantar protest cjp ntc amkr

Amroha Police Line Open Drinking Controversy

‘कलेक्टर कहां हैं, बुलाइए’, सिंधिया का वीडियो वायरल, अधिकारी से क्यों नाराज हुए केंद्रीय मंत्री – jyotiraditya scindia video viral collector sp reprimanded tribal village LCLAR