Jhajjar-bahadurgarh News:बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ा, ओपीडी में भीड़ – Outbreak Of Viral Fever Among Children Rises; Opds Crowded


बहादुरगढ़। बदलते मौसम के कारण बच्चों में वायरल फीवर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में सिविल अस्पताल की बाल रोग ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। अभिभावक बच्चों को बुखार, गले में खराश और खांसी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।

सुबह के समय अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या अधिक है। अभिभावकों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। सिविल अस्पताल में रोजाना 120 से अधिक मरीज आ रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अहिभूषण के अनुसार, मौसम में बदलाव से वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ता है। गर्मी, उमस और बारिश इसके मुख्य कारण हैं। बच्चों में तेज बुखार के साथ खांसी, जुकाम और गले में दर्द भी है। आंखों में पानी और पेट संबंधी परेशानी भी सामने आ रही है। यह वायरल फीवर एक सप्ताह से अधिक समय तक रह सकता है।

डॉ. अहिभूषण ने अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने को कहा है। बिना डॉक्टर की सलाह के बच्चों को कोई दवा न दें। घर में साफ-सफाई रखें और आसपास पानी जमा न होने दें। बीमार व्यक्ति से निश्चित दूरी बनाए रखें और जुकाम-खांसी होने पर मास्क पहनें। पीने का पानी उबालकर ठंडा करके पिएं।



Source link

Related posts

Kanpur News: सफाई कर्मी को पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ मुकदमा, Kanpur Hindi News

दूल्हे के दोस्त ने दुल्हन के मुंह पर चला दी फायर गन, फिर हुआ कांड

Katrina Kaif की बहन पर आया देवर सनी कौशल का दिल?’बिल्ली’ की वायरल पोस्ट से इंटरनेट पर मची खलबली