Jhansi News:हल्की ठंड की हुई दस्तक, सुबह पड़ने लगी ओस – Mild Cold Knocked, Dew Started Falling In The Morning


झांसी। पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ ही अब झांसी में भी हल्की ठंड की दस्तक हो गई है। ऐसे में सुबह ओस पड़ने लगी है। इसके अलावा धान की कटाई के बाद पराली जलाने से धूल कण पर ओस जमने से वातावरण में धुंध भी हो रही है।

मध्य अक्तूबर के बाद से मौसम ने करवट ले ली है। अब दिन के तापमान में भी गिरावट आनी शुरू हो गई है। रविवार को अधिकतम पारा 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। वातावरण में खासकर सुबह के वक्त धुंध नजर आई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि अब चिरगांव, बड़ागांव में धान की कटाई के बाद पराली जलाना भी धुंध की एक वजह है। चूंकि, इन दिनों ठंडक की भी शुरुआत हो गई है और ओस पड़ने लगी है। इसलिए धूल कण पर ओस पर जम जाने से वातावरण में धुंध हो रही है। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह भी दिन का तापमान 33 और न्यूनतम पारा 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

श्वांस रोगी ठंड से करें बचाव: डॉ. डीएस गुप्ता

जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि बुजुर्गों और खासकर श्वांस के मरीजों को सुबह-रात की ठंड से बचाव करना जरूरी है। पूरी बांह के कपड़े पहनकर बाहर निकलें। साथ ही ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक, आईसक्रीम के सेवन से बचें। सांस के मरीज नियमित दवा लें।



Source link

Related posts

Kanpur News:शहर को मिला पहला कन्वेंशन सेंटर, अधिकारियों ने सुबह किया निरीक्षण, रात में कंपनी को साैंपा – The City Gets Its First Convention Center, Officials Inspected It In The Morning And Handed It Over To The Company At Night

Hardoi News:सुबह की ठंडक से बदला मौसम का मिजाज, दिन में भी रही नरमी – The Morning Chill Shifted The Weather’s Mood, And Conditions Remained Mild Throughout The Day

Top 10 News Headlines in Hindi Today | ABP News Headlines from 6 October 2026: सुबह की शुरुआत एबीपी न्यूज़ की खबरों के साथ, पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ