- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Is Expected To See Early Morning And Late Night Flights, With The Airport Authority Admitting In Court That There Is No Problem In Doing So.
जोधपुर4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
जोधपुर के नए टर्मिनल भवन के साथ 12 एप्रिन तैयार हैं। ऐसे में यहां रात को विमान की पार्किंग भी की जा सकती है। सुबह जल्दी यहां से टेकऑफ भी किया जा सकता है। अभी समर सीजन के तहत जोधपुर की 7 शहरों की कनेक्टिविटी है। इनमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, पुणे, हैदराबाद व ग्रेटर नोएडा शामिल हैं।
इनके लिए कुल 10 फ्लाइटों के 20 फेरे हैं। इस माह के आखिरी दिनों में विंटर सीजन शुरू होगा। विंटर सीजन में फ्लाइटें बढ़ने की संभावना है। पिछले विंटर सीजन में जोधपुर से कुल 8 शहरों से कनेक्टिविटी थी। अभी यहां से 1500 यात्री रोज आते-जाते हैं। जोधपुर में 10 से ज्यादा एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स हैं। ऐसे में विमानों की संख्या भी बढ़ाने की जरूरत है।
{एयरपोर्ट डायरेक्टर मनोज उनियाल का कहना है कि मुख्यालय से स्वीकृति मिलती है तो एयरपोर्ट को सुबह 6 से रात 9 बजे या इससे अधिक समय तक संचालित करेंगे।
मामले की सुनवाई न्यायाधीश विनीत कुमार माथुर और चंद्रशेखर शर्मा की खंडपीठ ने की। उन्होंने लिब्रा इंडिया व अन्य की याचिकाओं पर एयर लाइन कंपनियों से जवाब मांगते हुए कहा कि नया एयरपोर्ट टर्मिनल तैयार होने के बावजूद सुबह व देर रात उड़ानों का संचालन क्यों नहीं किया जा रहा?
एएआई की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजदीपक रस्तोगी ने जवाब दिया। बताया गया कि 7 जुलाई को ही सभी एयरलाइंस को जानकारी दे दी गई थी कि सुबह जल्दी तथा देर रात उड़ानों के संचालन में कोई बाधा नहीं है। कंपनियों की ओर से पेश अधिवक्ताओं ने कहा कि समय मांगा। कोर्ट ने अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को तय की।
अब एयरलाइंस कंपनियों से जवाब का इंतजार
जोधपुर शहर में करीब 4 माह पहले शुरू हुए नए एयरपोर्ट पर सुबह जल्दी और देर रात तक फ्लाइटों के संचालन की आस पूरी होती नजर आ रही है। इस संबंध में दायर याचिका की सुनवाई में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने हाईकोर्ट में कहा कि नया टर्मिनल पूरी तरह कार्यशील है। सुबह जल्दी तथा देर रात उड़ानों के संचालन में कोई बाधा नहीं है।
एएआई ने इससे संबंधित शपथपत्र भी हाईकोर्ट में दाखिल किए। उधर, विमानों का संचालन करने वाली एयर लाइंस कंपनियों ने कहा कि उन्हें शपथ पत्र की प्रति नहीं मिली है। ऐसे में जवाब देने के लिए समय दिया जाए। इसके बाद एयर लाइंस कंपनियों से दो सप्ताह में जवाब पेश करने को कहा। बता दें कि नया एयरपोर्ट 4 जुलाई से शुरू हुआ है। यहां एयरपोर्ट का संचालन सुबह 7 से लेकर शाम 6 बजे तक ही होता है। अभी पहली फ्लाइट सुबह 8:30 बजे बैंगलूरू से लैंडिंग करती है, जबकि आखिरी फ्लाइट शाम 5:35 बजे जोधपुर से हैदराबाद के लिए उड़ान भरती है।
7 शहरों की 10 फ्लाइटें, रोज 1500 यात्री, नया एयरपोर्ट होने के बावजूद अभी सुबह 7 से शाम 6 बजे तक ही संचालन