Kaithal News:कैथल से गुरुग्राम की सुबह की सीधी बस सेवा बंद, यात्री परेशान – Morning Direct Bus Service From Kaithal To Gurugram Discontinued; Passengers Inconvenienced


कैथल। कैथल से गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों के लिए सुबह की सीधी बस सेवा बंद होने से परेशानी बढ़ गई है। कैथल बस अड्डे से सुबह 7:20 बजे गुरुग्राम के लिए चलने वाली बस पिछले करीब तीन महीने से बंद है। यात्रियों के अनुसार बसों की कमी के कारण रोडवेज ने यह सेवा बंद की है। सुबह के समय सीधी बस नहीं मिलने के कारण गुरुग्राम जाने वाले नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को अब दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।

यात्रियों का कहना है कि सुबह 7:20 बजे की बस उनके लिए काफी सुविधाजनक थी। इससे कैथल से सीधे गुरुग्राम पहुंचने की सुविधा मिलती थी और रास्ते में बस बदलने की परेशानी नहीं होती थी। बस सेवा बंद होने के बाद यात्रियों को पहले जींद या रोहतक की ओर जाने वाली बस पकड़नी पड़ती है। इसके बाद वहां से गुरुग्राम के लिए दूसरी बस लेनी पड़ती है। इससे यात्रा का समय बढ़ने के साथ ही यात्रियों को बस बदलने में भी परेशानी होती है। यात्रियों ने रोडवेज अधिकारियों से मांग की है कि बसों की उपलब्धता के अनुसार कैथल से गुरुग्राम के लिए सुबह की सीधी बस सेवा दोबारा शुरू की जाए। सरकार से मांग है डिपो में नई बसें शामिल की जाए।

———————–

बस बदलने में बीत जाता है अतिरिक्त समय

यात्री रामजुवारी ने बताया कि सुबह नौकरी के लिए समय पर गुरुग्राम पहुंचना जरूरी होता है। कैथल से सीधी बस सेवा बंद होने के कारण जींद या रोहतक जाकर बस बदलनी पड़ती है। वहां दूसरी बस के इंतजार में काफी समय लग जाता है। कई बार बसें भीड़ व जाम में फंस जाती है। इससे गुरुग्राम पहुंचने में पहले की अपेक्षा अधिक समय लगता है।

—————–

दूसरे साधनों से सफर महंगा

यात्री मनफूल ने बताया कि सीधी बस सेवा बंद होने से यात्रियों को जम्मू कटरा हाईवे पर निजी वाहनों, टैक्सी या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उनका कहना है कि रोडवेज की बस सेवा अपेक्षाकृत सस्ती होने के कारण नौकरीपेशा और विद्यार्थियों के लिए यह बेहतर विकल्प था।

—–

अभी कैथल से गुरुग्राम तक तीन बसें चल रही है। जल्द नई बसें मिलने की उम्मीद है। सुबह की बस का भी संचालन किया जाएगा। यात्रियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। – विपुल कुमार, यातायात प्रबंधक कैथल



Source link

Related posts

Kaithal News:सुबह मौसम सुहावना, दोपहर बाद फिर उमस ने सताया – The Weather Was Pleasant In The Morning, But Humidity Became Bothersome Again After Midday

Bhadohi News:सुबह बारिश, दोपहर होते ही खिली धूप से गर्मी – Rain In The Morning; By Afternoon, Bright Sunshine Brought The Heat

Bulandsehar News: सुबह से रिमझिम बारिश, सुहावने मौसम के बीच जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, Bulandsehar Hindi News