Kaithal News:सुबह छाई रही धुएं की परत लोगों को आंखों में हुई जलन – A Layer Of Smoke Persisted Throughout The Morning, Causing Eye Irritation For People


{“_id”:”6af9fdd3dc2826f90d040734″,”slug”:”a-layer-of-smoke-persisted-throughout-the-morning-causing-eye-irritation-for-people-kaithal-news-c-245-1-kht1017-157920-2026-11-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kaithal News: सुबह छाई रही धुएं की परत लोगों को आंखों में हुई जलन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सुबह धुएं की घनी परत के कारण क्षेत्र में कम हुई दृश्यता। संवाद

सीवन। क्षेत्र में रविवार सुबह धुएं की घनी परत छाई रही। सड़कों और खुले स्थानों पर धुएं के कारण दृश्यता कम हो गई। सुबह घरों से कामकाज के लिए निकले लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।


स्थानीय निवासी सुखवंत सिंह चौधरी, अधिवक्ता अनिल सैनी, नरेश मित्तल, अधिवक्ता प्रशांत आनंद, अशोक गोयल और अधिवक्ता सुरेंद्र सरदाना ने बताया कि सुबह के समय धुएं के कारण वातावरण काफी प्रभावित हो रहा है। आंखों में जलन के साथ सांस लेने में भी परेशानी महसूस होती है। बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए ऐसी स्थिति अधिक परेशानी पैदा कर सकती है। धुएं का असर सड़कों पर आवागमन पर भी दिखाई दिया।

कार्यकारी सीएमओ डॉ. बलविंद्र गर्ग ने कहा कि धुएं के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए। सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सतर्कता रखने की जरूरत है। ऐसे लोग धुएं का प्रभाव अधिक होने पर अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। जरूरी काम से बाहर जाना पड़े तो नाक और मुंह को मास्क या कपड़े से ढककर रखें। संवाद

सुबह धुएं की घनी परत के कारण क्षेत्र में कम हुई दृश्यता। संवाद



Source link

Related posts

Mahendragarh-narnaul News:राधे-राधे के संकीर्तन के साथ निकाली प्रभात फेरी – A Morning Procession Was Taken Out, Accompanied By The Chanting Of ‘radhe-radhe’

Sultanpur News:सुबह के कोहरे से सड़कों पर घटी दृश्यता, धीमी रही वाहनों की रफ्तार – Visibility On Roads Reduced Due To Morning Fog; Vehicle Speeds Remained Slow

Bulandshahar News:सुबह के समय छाई हल्की धुंध, बूंदाबांदी से दो डिग्री लुढ़का पारा – Light Mist In The Morning And A Spell Of Drizzle Cause The Mercury To Drop By Two Degrees