Kaithal News:सुबह छाने लगी धुंध, गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद, बुवाई शुरू – Morning Clearing Fog, Favorable For Wheat Harvest, Start Sowing


{“_id”:”6b049b8f9596d877ad0e3317″,”slug”:”morning-clearing-fog-favorable-for-wheat-harvest-start-sowing-kaithal-news-c-245-1-kht1013-158298-2026-11-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kaithal News: सुबह छाने लगी धुंध, गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद, बुवाई शुरू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

जिले के गांव ग्योंग में सुबह के समय छाई धुंध। संवाद

कैथल। जिले में सुबह के समय हल्की धुंध छाने और तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम में बदलाव रबी की प्रमुख फसल गेहूं के लिए लाभदायक है। कृषि विशेषज्ञ डाॅ. हरमीत के अनुसार सुबह की धुंध और ठंडक गेहूं की बुवाई और अंकुरण के लिए बेहद लाभदायक है। अनुकूल मौसम को देखते हुए किसानों ने खेतों में गेहूं की बुवाई का कार्य तेजी से शुरू कर दिया है। किसानों का मानना है कि समय पर ठंड पड़ने से फसल की पैदावार अच्छी होगी और सिंचाई की लागत भी कम आएगी।


छोटे बच्चे भी ठंड की चपेट में

वहीं दिन और रात के तापमान में बड़े अंतर (16 डिग्री का फर्क) के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों खांसी, जुकाम, बुखार और वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। अस्पताल में छोटे बच्चों के साथ अभिभावक उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। छोटे बच्चे भी ठंड की चपेट में आ रहे हैं। डॉक्टर जितेंद्र बिल के अनुसार, सुबह और शाम की ठंड और दोपहर की हल्की गर्मी के कारण लोग लापरवाही बरत रहे हैं। इससे वे बीमार पड़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। चिकित्सकों ने सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने, ठंडी चीजों के सेवन से बचने और वायरल के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेने की अपील की है।

जिले के गांव ग्योंग में सुबह के समय छाई धुंध। संवाद



Source link

Related posts

ASIABET118 : Agen Situs Game Online – Portal Slot Digital, Layanan Provider & Panduan Permainan Modern

Kaithal News:कार्तिक मास की प्रभात फेरी का जगह-जगह भव्य स्वागत – Grand Welcome To The Morning Procession Of Kartik Month

Udham Singh Nagar News:श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित प्रभात फेरी निकाली – A *prabhat Pheri* (morning Procession) Was Organized To Mark The *prakash Parv* (birth Anniversary) Of Shri Guru Nanak Dev Ji