Kanpur News: चकेरी। काजीखेड़ा इलाके में गांजा तस्करी के चलते नशेबाजों का जमावड़ा रहता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नशेबाज सड़क पर खड़े हैं। वायरल वीडियो काजीखेड़ा इलाके का बताया जा रहा है। जिसमें नशेबाज सड़क को घेरकर खड़े हैं और आपस में गाली गलौज कर बातचीत कर रहे हैं। इससे पहले भी बीती 13 सितंबर को काज़ीखेड़ा में मादक पदार्थ तस्करों के दो गुटों के बीच में कई राउंड फायरिंग हुई थी। हालांकि पुलिस में पूरी घटना से साफ इनकार किया था। इलाके के लोगों ने बताया कि काजीखेड़ा के भट्ठे में फायरिंग की घटना हुई थी।
भट्ठे में गांजा तस्करों का जमावड़ा रहता है। जिससे पूरा मोहल्ला परेशान है। वहीं हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले में थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि वीडियो को संज्ञान में लेकर आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई की जायेगी।