Katrina Kaif की बहन पर आया देवर सनी कौशल का दिल?’बिल्ली’ की वायरल पोस्ट से इंटरनेट पर मची खलबली


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कटरीना कैफ-विक्की कौशल, इजाबेल और सनी कौशल (Sunny Kaushal) एक-दूसरे के साथ काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं। वह सभी फेस्टिवल पर अपनी प्यारी सी तस्वीरों के साथ फैंस के चेहरों पर मुस्कान ले आते हैं।

हालांकि, इस बार सनी कौशल और इजाबेल की छुट्टियों की वायरल तस्वीर ने सोशल मीडिया यूजर्स के चेहरों पर खुशी नहीं, बल्कि उनके मन में यह शक पैदा कर दिया है कि कहीं दोनों की दोस्ती अब प्यार में तो नहीं बदल रही है।

सनी और इजाबेल कर रहे हैं एक-दूसरे को डेट?

रेडिट ने एक पोस्ट को शेयर करते हुए ये दावा किया है कि इजाबेल और सनी ने अलग-अलग एंगल से एक जैसी फोटोज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की है। पोस्ट के मुताबिक, दोनों साथ में तुर्किये, इस्तांबुल में एक साथ छुट्टियां मना रहे थे और उनकी ये सिमिलर पिक्चर उसी वेकेशन्स की है। जैसी पिक्चर्स सनी कौशल ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शुक्रवार को शेयर की, वहीं सेम तस्वीरें कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की बहन ने जुलाई में शेयर की थी।

दरअसल, इजाबेल और सनी कौशल दोनों ने ही दो अपनी पोस्ट पर सिमिलर बिल्ली की पोस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है, जिससे कटरीना के फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Ye kya ho raha hai baba ye kya ho raha hai 🙃🙃
by u/Useful-Sherbet1683 in BollyBlindsNGossip


सोशल मीडिया पर फैंस ने की मसखरी

इजाबेल कैफ और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के भाई सनी की इन वायरल फोटोज को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस कटरीना कैफ को टीज कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “दीदी तेरा देवर दीवाना।” दूसरे यूजर ने लिखा, “यहां पर तो रियल लाइफ में हम आपके हैं कौन चल रही है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “यह सुनने में थोड़ा अटपटा लग सकता है, लेकिन अगर यह दोनों सच में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं तो भाई मजा ही आ जाएगा।”

हालांकि, कई फैंस ने उनकी पोस्ट को डिफेंड भी किया। यूजर ने लिखा, “हो सकता है उनकी कोई मूवी आ रही हो या फिर उन्होंने कोलैब किया हो, वह इस तरह से अपने रिलेशनशिप के बारे में क्यों बताएंगे। ये सेम पिक्चर्स हैं, इनमें कुछ क्रिप्टिक भी नहीं है।”

हालांकि, रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सनी कौशल या इजाबेल कैफ की तरफ से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि इजाबेल के साथ डेटिंग की अफवाहों से पहले सनी कौशल मैं वापस आऊंगा एक्ट्रेस शरवरी वाघ को डेट कर रहे थे, लेकिन वह 6 साल के रिश्ते के बाद 2025 में अलग हो गए।



Source link

Related posts

पुलिस छानती रही जंगल, डकैत ने मंदिर से बना दिया वीडियो… 60 हजार के इनामी कल्ली गुर्जर के वायरल दावे से मचा हड़कंप – mp rajasthan most wanted dacait kalli gurjar viral video maheshwara temple lcln

Bhagalpur News: ब्राउन शुगर के आरोप में युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल, Bhagalpur Hindi News

Bhagalpur News: हथियार के साथ वायरल युवक गिरफ्तार, कट्टा-पिस्टल व आठ कारतूस बरामद, Bhagalpur Hindi News