Kausambi News: वायरल संक्रमण की चपेट में गर्भवतियां, सीएचसी में बढ़ी भीड़, Kausambi Hindi News


Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। मौसम में बदलाव के बीच गर्भवती महिलाओं में वायरल संक्रमण की समस्या बढ़ रही है। सरायअकिल सीएचसी के स्त्रीरोग विभाग की ओपीडी में रोजाना 100 से अधिक गर्भवतियां उपचार कराने के लिए पहुंच रही हैं। इनमें 40 से अधिक महिलाएं सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और वायरल संक्रमण से पीड़ित हैं। स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. मधुरिमा यादव गर्भवतियों का उपचार करने के साथ उन्हें जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दे रही हैं।स्त्रीरोग विशेषज्ञ के अनुसार गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्क रहने की जरूरत होती है। ऐसे में वायरल संक्रमण होने पर लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है।

ओपीडी में उपचार कराने पहुंचीं गर्भवती महिलाओं ने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार की समस्या हो रही है। बीमारी के कारण रोजमर्रा के कामकाज में भी परेशानी उठानी पड़ रही है।





Source link

Related posts

Fact Check: पश्चिम बंगाल पुल‍िस की वर्दी का वीड‍ियो द‍िल्‍ली में व‍िरोध-प्रदर्शन के बीच गलत दावे के साथ वायरल

ना शेविंग, ना थ्रेडिंग! सिर्फ 4 चीजों से नेचुरली हटाएं चेहरे के बाल, खूब वायरल है ये DIY रेमेडी, Beauty Hindi News

पटियाला में नाबालिग के इनोवा दौड़ाने का Video वायरल, ट्रैफिक पुलिस आई हरकत में, माता-पिता पर होगी कार्रवाई