Korba Rape Accused Viral Video


कोरबा में दुष्कर्म का आरोपी अस्पताल में आराम फरमाते दिखा

छत्तीसगढ़ के कोरबा में दुष्कर्म के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर आ रहा है। वह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के स्पेशल वार्ड में भर्ती है।

.

आरोप लग रहे हैं कि जेल जाने से बचने के लिए आरोपी अस्पताल में भर्ती हुआ है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच के दौरान तबीयत खराब होने की बात सामने आने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र की महिला ने पवन महतो के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप है कि पवन ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने शनिवार 10 अक्टूबर आरोपी को पकड़ा। बताया जा रहा है कि पवन महतो कोरबा के एक पावर प्लांट में काम करता है।

मेडिकल जांच के दौरान अस्पताल में भर्ती हुआ आरोपी

पुलिस आरोपी को मेडिकल लीगल केस (MLC) और मुलाहिजा जांच के लिए ले गई थी। इसी दौरान उसने तबीयत खराब होने की बात कही। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। फिलहाल आरोपी अस्पताल के स्पेशल वार्ड में है। उसकी निगरानी के लिए दो आरक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

इसी दौरान आरोपी के अस्पताल में आराम फरमाते हुए वी​डियो सामने आया है। इस वायरल वीडियो में आरोपी अस्पताल में मोबाइल चला रहा है और गुटखा खा रहा है।

आरक्षकों की ड्यूटी पर भी उठे सवाल

आरक्षकों की लापरवाही के सवाल पर कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने कहा कि उस समय आरोपी की गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी। वह तकनीकी रूप से पुलिस कस्टडी में भी नहीं था। उसके भागने की आशंका को देखते हुए आरक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। अगर जांच में आरक्षकों की लापरवाही सामने आती है, तो एसपी के निर्देश पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

……………………….

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….

चॉकलेट देकर 7 साल की 2 बच्चियों से रेप:मां बोली-रस्सी से बांधकर दुष्कर्म किया, आरोपी को VIP ट्रीटमेंट दे रही पुलिस, समझौते का दबाव

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना इलाके में 17 साल के नाबालिग ने 7 साल की दो बच्चियों से चॉकलेट देने के बहाने रेप किया है। उनके साथ मारपीट भी की। जब परिजनों ने उसे रंगे हाथों पकड़ा, तो लड़का भाग गया। वहीं पीड़ित बच्चियों की मां ने पुलिस वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Related posts

Bareily News: फॉरच्यूनर-स्कॉर्पियो सवार लड़के-लड़कियों में सड़क पर मारपीट, वीडियो वायरल, Bareily Hindi News

Barabanki News:गिदरापुर में नाबालिग से सामुदायिक शौचालय की सफाई का वीडियो वायरल – Video Of Minor Cleaning Community Toilet In Gidrapur Goes Viral

जंगल से चीखने की आवाजें सुनकर चौंक गए थे लोग, हिम्मत जुटाकर पहुंचे तो मिली ऐसी चीज; देखकर होश उड़ गए