Kotdwar News:नलकूप की केबल जली, सुबह के समय जलापूर्ति रही बाधित – Tubewell Cable Burnt; Water Supply Disrupted In The Morning


कोटद्वार। शिवपुर स्थित जल संस्थान के नलकूप की बिजली केबल फुंकने से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित रही जिसे दोपहर बाद ठीक कर सुचारु कर दिया गया। वहीं मानपुर चौराहा-बिष्ट कॉलोनी से सटे इलाकों में यूयूएसडीए द्वारा क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत न किए जाने के कारण 16वें दिन भी पेयजल संकट बना रहा और लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा।


उधर, गढ़वाली टंकी स्थित सिंचाई नलकूप में तकनीकी खराबी से पदमपुर कच्ची नाली समेत कई क्षेत्रों में छठे दिन भी जलापूर्ति बाधित रही, जहां जल संस्थान द्वारा टैंकरों से वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इस संबंध में यूयूएसडीए के सहायक अभियंता सुमित कुमार ने बताया कि टैंक पूरी तरह भरने के बाद लाइन की दोबारा जांच कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। वहीं जल संस्थान कोटद्वार के जेई शूरवीर सिंह चौहान ने कहा कि केबल ठीक कराकर शाम तक आपूर्ति सुचारू कर दी गई है और निचले इलाके में क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करने के निर्देश दे दिए गए हैं। संवाद



Source link

Related posts

MP Morning News: इंदौर और शाजापुर दौरे पर रहेंगे CM डॉ मोहन यादव, अर्बन ग्रोथ कांक्लेव 2026 का आयोजन, मुख्यमंत्री करेंगे संवाद, ई-विधानसभा पर ट्रेनिंग प्रोग्राम, विधायकों का प्रशिक्षण सत्र आज से होगा शुरू   

Bihar Morning News : राजद का जीत का जश्न, लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

Top 10 News Headlines in Hindi Today | ABP News Headlines from 28 October 2026: सुबह की शुरुआत एबीपी न्यूज़ की खबरों के साथ, पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ