Kurukshetra News:प्रभातफेरी का पुष्प वर्षा से स्वागत, प्रश्न प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित – Morning Procession Welcomed With A Shower Of Flowers; Winners Of The Quiz Competition Honored


शाहाबाद। प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभातफेरियों की श्रृंखला के तहत शुक्रवार को प्रभातफेरी गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार पहुंची। इसका आयोजन समूह मोहल्ला निवासी संगत सुभाष नगर की ओर से करवाया गया। विधायक रामकरण काला, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन त्रलोचन सिंह हांडा सहित आयोजक परिवार के सदस्यों और संगत ने श्री निशान साहिब की छत्रछाया में सजी प्रभातफेरी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।


इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी जत्थे भाई परमजीत सिंह, स्त्री सत्संग सभा की सदस्यों और शब्दी जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया। कार्यक्रम में संगत के लिए प्रश्न प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

हेड ग्रंथी भाई साहिब सिंह ने संगत को गुरु इतिहास से अवगत करवाया। कार्यक्रम के समापन पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष सरबत के भले की अरदास की गई। इसके बाद संगत ने गुरु का लंगर छका। मंच संचालन की सेवा भगवंत सिंह ने निभाई। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार से विशाल नगर कीर्तन सजाया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही।



Source link

Related posts

वाराणसी में मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति को मैजिक वाहन ने मारी टक्कर, मौत के बाद पर‍िजनों में पसरा मातम

Haryana Morning News : पूर्व मंत्री फूलचंद मुलाना का निधन, ₹116 करोड़ की टैक्स चोरी का मामला, पहली मोबाइल टूरिस्ट पुलिस चौकी शुरू, प्रदूषण ने बढ़ाई परेशानी समेत पढ़े सुबह की बड़ी खबरें…

21 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से