Kushinagar News:रात में सोया बालक सुबह मृत मिला – The Boy Who Slept At Night Was Found Dead In The Morning


पकड़ियार बाजार। रामकोला थाना सिंगहा गांव में शुक्रवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद सोए 11 वर्षीय बालक की शनिवार सुबह मृत मिला। घरवालों ने उसे देखा तो शरीर ठंडा पड़ा था। परिजन उसे नौरंगिया स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।


सिंगहा गांव निवासी जितेंद्र गुप्त का 11 वर्षीय बेटा समर शुक्रवार रात परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भोजन करने के बाद सोने चला गया था। शनिवार सुबह काफी देर तक उसके नहीं उठने पर परिजन कमरे में पहुंचे। उसे जगाने का प्रयास किया तो उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी और शरीर ठंडा पड़ चुका था। परिजन उसे तत्काल नौरंगिया स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि की। इसके बाद परिजनों को बालक को सांप के काटने की आशंका हुई। उन्होंने दोपहर तक झाड़-फूंक भी कराई, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। बाद में परिजनों ने बालक का अंतिम संस्कार कर दिया। समर की अचानक मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई। माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। संवाद



Source link

Related posts

Bulandsehar News: सुबह से रिमझिम बारिश, सुहावने मौसम के बीच जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, Bulandsehar Hindi News

मुरादाबाद: तेंदुए ने झोपड़ी में सो रहे दिव्यांग को बनाया निवाला, पैंथर के हमले में 12 दिन में तीसरी मौत

Ganesh Chaturthi 2026 | Ganpati Sthapana Shubh Muhurat & Puja Vidhi