Lakhimpur Kheri News:मॉर्निंग वॉक से लौट रहे दुकान के कर्मचारी की कार की टक्कर से मौत के बाद हंगामा – Uproar Erupts After Shop Employee Dies After Being Hit By A Car While Returning From Morning Walk


पलियाकलां। दुधवा मार्ग पर मॉर्निंग वॉक से लौट रहे दुकान कर्मचारी रामप्रसाद (47) के तेज रफ्तार कार से पीछे से टक्कर लग गई। गंभीर हालत में उन्हें पलिया सीएचसी से जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। देर रात करीब दो बजे शव घर पहुंचा तो नाराज परिजनों ने हंगामा किया।

मोहल्ला माहीगिरान प्रथम निवासी रामप्रसाद बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। लौटते समय दुधवा की ओर से आ रही अनियंत्रित कार से उन्हें टक्कर लग गई। राहगीरों ने उन्हें पलिया सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। लखनऊ पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम कराया।

रामप्रसाद नगर में एक व्यापारी की दुकान पर काम करते थे। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे परिजन, दोनों व्यापार मंडलों के पदाधिकारी, स्थानीय व्यापारी और मोहल्लेवासी पलिया कोतवाली पहुंचे। कार्रवाई की मांग को लेकर सुबह 11:30 बजे तक हंगामा चलता रहा।

इस दौरान पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये देने की पेशकश की चर्चा भी सामने आई। परिजनों ने रकम लेने से साफ इन्कार कर दिया और कोतवाली से लौट गए।

सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि कार कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है और रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक नाबालिग बताया जा रहा है।

पलिया कोतवाली में लगी लोगों की भीड़। संवाद



Source link

Related posts

Bulandsehar News: सुबह से रिमझिम बारिश, सुहावने मौसम के बीच जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, Bulandsehar Hindi News

मुरादाबाद: तेंदुए ने झोपड़ी में सो रहे दिव्यांग को बनाया निवाला, पैंथर के हमले में 12 दिन में तीसरी मौत

Ganesh Chaturthi 2026 | Ganpati Sthapana Shubh Muhurat & Puja Vidhi