Lakhimpur Kheri News:सुबह कोहरे की चादर, दिनभर धुंध का पहरा – A Blanket Of Fog In The Morning, And Haze Throughout The Day


{“_id”:”6af89dc51693cef04108d8a7″,”slug”:”a-blanket-of-fog-in-the-morning-and-haze-throughout-the-day-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-189755-2026-11-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lakhimpur Kheri News: सुबह कोहरे की चादर, दिनभर धुंध का पहरा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

शहर में सुबह कोहरे के बीच गुजरते लोग। संवाद

लखीमपुर खीरी। तराई में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। शनिवार सुबह जिले के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। सड़कों पर धुंध के कारण दृश्यता प्रभावित हुई, जिससे सुबह आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


करीब नौ बजे सूरज निकला, लेकिन हल्की धूप के बावजूद दिनभर आसमान में धुंध छाई रही। इससे मौसम में ठंडक बनी रही। सुबह कामकाज के लिए निकले लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।

शनिवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रविवार सुबह कोहरा या धुंध रहने की संभावना जताई है। वहीं, सोमवार और मंगलवार को जिले में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सुबह दृश्यता प्रभावित होने की आशंका है।



Source link

Related posts

Gonda News:सुबह छाया कोहरा, सर्दी की दस्तक – Fog Descends In The Morning; Winter Makes Its Arrival

Chamba News:प्रभात फेरियों से भक्तिमय हुईं डलहौजी की वादियां – Dalhousies Valleys Filled With Devotion Through Morning Processions

Gold Latest News, Updates in Hindi | सोना के समाचार और अपडेट