Lucknow News: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं से चेन लूटने वाले दो डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, 2 चेन बरामद, Lucknow Hindi News


Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। जानकीपुरम और गाजीपुर इलाके में मॉर्निंग वॉक करने वाली महिलाओं को निशाना बनाकर चेन लूटने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों ब्लिंकिट में डिलीवरी बॉय का काम करते हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई दो सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल स्प्लेंडर बाइक भी बरामद की है। एडीसीपी नॉर्थ नवीन कुमार सिंह ने शनिवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को आयुष विहार निवासी बृजकिशोर बाजपेयी ने जानकीपुरम थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि उनकी पत्नी मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं।

भिटौली क्रॉसिंग के पास पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उनकी गले की सोने की चेन खींच ली और फरार हो गए। शिकायत के आधार पर जानकीपुरम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस को जानकीपुरम और गाजीपुर क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की एक अन्य घटना के सुराग भी मिले। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। पुलिस टीम लगातार उनकी लोकेशन ट्रेस कर रही थी। 14 अगस्त की रात करीब 10:10 बजे सीडीआरआई के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोका। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम अभिषेक कुमार, 20 वर्ष और विभाकर उर्फ सानू गुप्ता, 20 वर्ष बताया। सख्ती से पूछताछ पर उन्होंने जानकीपुरम और गाजीपुर में हुई चेन लूट की वारदातें कबूल कीं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई दो सोने की चेन बरामद कर लीं। वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर बाइक संख्या UP32QU1223 भी कब्जे में ली गई। कागजात न दिखा पाने पर बाइक को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे ब्लिंकिट में डिलीवरी का काम करते हैं। दिन में डिलीवरी और रात में राह चलते लोगों से मोबाइल और चेन स्नैचिंग करते थे। बेचकर मिले पैसों से अपने शौक और निजी खर्च पूरे करते थे। एडीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार अभिषेक कुमार पुत्र छोटकन्ने, ग्राम मदारीपुर, थाना बीकेटी का रहने वाला है। उसके खिलाफ सीतापुर के पिसावा थाने में 2023 में मारपीट और धमकी का मुकदमा पहले से दर्ज है। दूसरा आरोपी विभाकर उर्फ सानू गुप्ता पुत्र अयोध्या प्रसाद, किशुनपुर मदारीपुर, बीकेटी निवासी है। उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अब अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।



Source link

Related posts

Meerut News:हस्तिनापुर के गणेशपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकली वृद्धा की लूट के बाद हत्या चेहरे को ईंट से कुचला, – Elderly Woman Murdered After Being Robbed While Out For A Morning Walk In Hastinapur’s Ganeshpur

Ludhiana News: लुधियाना में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने कुचला, 10 मीटर तक घसीटा

Top 10 News Headlines in Hindi Today | ABP News Headlines from 6 July 2026: सुबह की शुरुआत एबीपी न्यूज़ की खबरों के साथ, पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ