Lucknow News: मॉर्निंग वॉक पर बुजुर्ग महिला से चेन लूटने वाला 48 घंटे में गिरफ्तार , Lucknow Hindi News


Lucknow News: पीजीआई क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से सोने की चेन लूटने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लूटी गई टूटी चेन और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार राजीव नगर घोसियाना निवासी रंजीत सिंह की 70 वर्षीय मां कल्पना देवी मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे घर के पास टहल रही थीं। इसी दौरान स्कूटी सवार युवक उनके गले से सोने की चेन झपटकर कॉल्विन स्कूल की तरफ भाग गया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को तेलीबाग चौराहे के पास से आरोपी मनोज गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। वह मूल रूप से सआदतगंज का रहने वाला है और वर्तमान में खुर्रमनगर में रह रहा था। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि आरोपी सुबह सुनसान सड़क पर अकेली महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाता था। लूट के दौरान चेन टूट गई थी, जिसे बेचने की कोशिश की पर खरीददार नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पहले से एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।



Source link

Related posts

Dehradun News: मसूरी में सुबह से रुक-रुक कर बारिश, ठंड बढ़ी , Dehradun Hindi News

Kushinagar News:स्कूलों का समय बदला, सुबह नौ बजे खुलेंगे परिषदीय स्कूल – School Timings Changed; Council Schools To Open At 9 Am

📢🚨भारतीय बाजार में कहां रहेगा एक्शन और कहां हैं कमाई के मौके? किन शेयरों में आज होगा कमाल? पूरे दिन कैसी रहेगी बाजार की चाल समझिए हमारे साथ #PowerBreakfast में… #StockMarket #Nifty