Maharaja 2: विजय सेतुपति ने कंफर्म किया सीक्‍वल, कहानी है तैयार! कहा- हॉलीवुड रीमेक में भी मुफ्त में काम करूंगा – maharaja 2 confirmed vijay sethupathi reveals story is ready says he will act in hollywood remake for free


साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की ‘महाराजा’ आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं OTT पर रिलीज के बाद इसने दुनियाभर के दर्शकों को अपना कायल बना लिया। कहानी चेन्नई के एक नाई के बारे में थी, जो अपना चोरी हुआ कूड़ेदान वापस पाने के लिए पुलिस स्टेशन जाता है, लेकिन उसके इरादे कुछ और थे। विजय सेतुपति ने अब कंफर्म किया है कि ‘महाराजा 2’ पर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि डायरेक्टर निथिलन स्वामीनाथन ने उन्हें सीक्वल की कहानी सुनाई है और उन्हें यह ‘बहुत खूबसूरत’ लगी। विजय का यह बयान ऐसे समय आया है, जब हाल ही खबर आई कि हॉलीवुड में भी ओरिजनल ‘महाराजा’ का रीमेक बनने वाला है।

‘बत्‍था’ के ऑडियो लॉन्‍च पर विजय सेतुपति ने ‘महाराजा’ के हॉलीवुड रीमेक के बारे में भी बात की। कहा कि उन्होंने प्रोड्यूसर सुधन सुंदरम से कहा था कि अगर उन्हें रोल दिया जाए, तो वह इसके अमेरिकन वर्जन में मुफ्त में काम करने के लिए तैयार हैं।

निथिलन एक बेहतरीन डायरेक्टर हैं। उनकी राइटिंग सेंस बहुत अच्छी है। उन्होंने मुझे महाराजा 2 की कहानी सुनाई। यह बहुत खूबसूरत है। सीक्‍वल पर काम शुरुआती बातचीत से आगे बढ़ चुका है।

विजय सेतुपत‍ि, एक्‍टर

‘मुझे ‘महाराजा 2′ की कहानी सुनाई, यह बहुत खूबसूरत है’

‘सुपर डीलक्‍स’ के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुके 48 साल के एक्‍टर ने कहा, ‘निथिलन एक बेहतरीन डायरेक्टर हैं। उनकी राइटिंग सेंस बहुत अच्छी है। उन्होंने हाल ही में मुझे ‘महाराजा 2‘ की कहानी सुनाई। यह बहुत खूबसूरत है। उनके साथ काम करना शानदार रहा। सीक्‍वल पर काम शुरुआती बातचीत से आगे बढ़ चुका है और पूरी कहानी तैयार है।’

हॉलीवुड रीमेक में काम करना चाहते हैं विजय सेतुपति

विजय सेतुपति ने इसके साथ ही हॉलीवुड में काम करने की इच्‍छा भी जाहिर की। कहा, ‘मेरी लंबे समय से हॉलीवुड में काम करने में दिलचस्पी थी और मुझे इस बात की खास खुशी है कि मेरी फिल्म को इंटरनेशनल दर्शकों के लिए अडैप्ट किया जा रहा है।’ इससे पहले प्रोड्यूसर सुधन सुंदरम ने कहा था कि हॉलीवुड अडैप्टेशन को एक बड़े A-लिस्ट एक्टर के साथ डेवलप किया जा रहा है और अगले साल इसका प्रोडक्शन शुरू हो सकता है।

एक एजेंसी ने हॉलीवुड रीमेक के अधिकार खरीद लिए हैं। मैंने कहा कि मैं फिल्म में मुफ्त में काम करूंगा। मुझे उस हॉलीवुड रीमेक में कोई रोल दिलाओ।

व‍िजय सेतुपत‍ि, एक्‍टर

विजय सेतुपति बोले- हॉलीवड वाली में मुफ्त में काम कर लूंगा

एक्‍टर ने आगे कहा, ‘मुझे सुंदरम ने हाल ही बताया कि एक एजेंसी ने हॉलीवुड रीमेक के अधिकार खरीद लिए हैं। मैंने उनसे कहा कि मैं फिल्म में मुफ्त में काम करूंगा। मुझे उस हॉलीवुड रीमेक में कोई रोल दिलाओ। मैं हॉलीवुड जाऊंगा!’

‘महाराजा’ हॉलीवुड रीमेक में मैथ्यू मैककोनाघी होंगी लीड हीरो!

हालांकि, चर्चा है कि ‘महाराजा’ के हॉलीवुड रीमेक में ऑस्‍कर जीत चुके एक्‍टर मैथ्यू मैककोनाघी लीड रोल निभा सकते हैं। हालांकि, सुंदरम ने यह भी कहा है कि कास्टिंग की पुष्टि सिर्फ वही एजेंसी कर सकती है जो प्रोजेक्ट को संभाल रही है। उन्होंने कहा, ‘हो सकता है कि मैथ्‍यू मैककोनाघी उन स्टार्स में से एक हों जिनसे वे बात कर रहे हैं, लेकिन सिर्फ एजेंसी ही इसकी पुष्टि कर पाएगी।’

हमने कभी नहीं सोचा था कि महाराजा इतनी दूर तक जाएगी। फिल्म अच्छी थी, लेकिन कुछ लोगों को इस पर भरोसा नहीं था। मुझे भरोसा था।

व‍िजय सेतुपत‍ि, एक्‍टर

₹20 करोड़ में बनी ‘महाराजा’ ने कमाए थे ₹190 करोड़

साल 2024 में रिलीज ओरिजिनल ‘महाराजा’ को स्वामीनाथन ने डायरेक्ट किया था। फिल्‍म में विजय सेतुपति के साथ अनुराग कश्‍यप विलेन के रोल में थे। करीब ₹20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्‍डवाइड ₹190 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन किया था। विजय सेतुपति कहते हैं कि उन्हें फिल्म पर भरोसा था, लेकिन उन्हें इतनी बड़ी कामयाबी की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘हमने कभी नहीं सोचा था कि ‘महाराजा’ इतनी दूर तक जाएगी। फिल्म अच्छी थी, लेकिन कुछ लोगों को इस पर भरोसा नहीं था। मुझे भरोसा था, लेकिन ऐसी उम्मीद नहीं थी।’

‘महाराजा’ की कहानी

यह कहानी चेन्‍नई में रहने वाले एक बेहद शांत स्‍वभाव के नाई महाराजा की है। वह अपनी बेटी ज्योति के साथ रहता है। एक दिन चोर उसके घर में घुसते हैं, उसे पीटते हैं और उनका सामान चुरा लेते हैं। महाराजा पुलिस स्टेशन जाकर रिपोर्ट करता है कि उसका लोहे का डस्टबिन, जिसका नाम ‘लक्ष्मी’ है, चोरी हो गया है। पुलिस उस पर हंसती है, क्योंकि उन्हें लगता है कि वह पागल है जो कचरे के डिब्बे की इतनी परवाह कर रहा है। महाराजा हर दिन थाने जाने लगता है। चोरों को खोजने के लिए पुलिस वालों को रिश्वत देता है।

कहानी में ट्व‍िस्‍ट

बाद में पता चलता है कि कूड़ेदान चोरी की शिकायत असल में एक चालाकी भरी चाल होती है। कई साल पहले कुछ अपराधी चोरी की कोशिश में उसके घर में घुसे थे। उस घटना में उसकी पत्नी की एक ट्रक से कुचलकर मौत हो गई थी। उन बदमाशों ने उसकी बेटी ज्योति के साथ यौन शोषण किया था। महाराजा उन लोगों का पता लगाता है, जिनका लीडर सेल्वम होता है। अब कहानी में चोरी हुए कूड़ेदान को खोजने के दौरान पुलिस अनजाने में ही उन बदमाशों को पकड़ने में महाराजा की मदद करती है।

‘महाराजा’ का क्‍लाइमेक्‍स, OTT पर है मौजूद

कहानी में सबसे तगड़ा ट्व‍िस्‍ट क्‍लाइमेक्‍स में आता है। महाराजा और सेल्वम के बीच जबरदस्त लड़ाई होती है। तभी वहां ज्योति पहुंचती है और अपने गहने जमीन पर फेंक देती है। सेल्वम की नजर एक खास लॉकेट और ज्योति के कंधे पर बर्थमार्क पर पड़ती है। उसे एहसास होता है कि ज्योति असल में उसकी अपनी ही बेटी है, जो बरसों पहले खो गई थी। अब सेल्‍वम को अपने और अपने गैंग के किए कामों के लिए पछतावा होता है। वह खुद से नफरत के कारण करने लगता है और आत्महत्या कर लेता है। इस तरह बदले की दुखद कहानी का अंत हो जाता है। आप यह फिल्‍म Netflix पर देख सकते हैं।

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।और पढ़ें



Source link

Related posts

विजय सेतुपति:’महाराजा 2′ को लेकर अभिनेता ने दिया बड़ा अपडेट, क्या हॉलीवुड में भी बनेगा फिल्म का रीमेक? – Vijay Sethupathi Confirms Maharaja 2 Actor Says I Will Act Hollywood Remake For Free

ट्रुओंग जियांग हॉलीवुड में यौन दृश्यों की शूटिंग की प्रक्रिया के बारे में बात करते हैं: यह वास्तव में कैसा होता है?

हॉलीवुड का नया “बॉक्स ऑफिस किंग”: 30 साल का, 1.68 मीटर लंबा, अरबों डॉलर की फिल्मों में अभिनय करता है।