Maharajganj News:खुशहालनगर में सुबह से घंटों गुल रही बिजली, उपभोक्ता परेशान – Power Out For Hours Since Morning In Khushhalnagar; Consumers Inconvenienced


खुशहालनगर। क्षेत्र में बुधवार को इमरजेंसी बिजली कटौती के चलते उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी और उमस के बीच परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 8 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से घरों में इस से बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं खास तौर पर परेशान रहे। दुकानदारों और छोटे कारोबारियों का कामकाज भी प्रभावित हुआ।


बताया जा रहा है कि घुघली फीडर पर बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 एमवीए की जगह 10 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। इसी कार्य के चलते बुधवार को करीब आठ घंटे का शटडाउन लिया गया। लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ा। उपभोक्ता विजय गुप्ता ने बताया कि सुबह से बिजली नहीं रहने के कारण उमस भरी गर्मी में काफी परेशानी हुई। घर में पंखे-कूलर बंद होने से बच्चे और बुजुर्ग परेशान रहे। विभाग को शटडाउन की जानकारी पहले से देनी चाहिए।

विद्युत विभाग के एसडीओ अरविंद सिंह ने बताया कि फीडर पर क्षमता बढ़ाने के लिए 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाए जाने से आगे चलकर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने में मदद मिलेगी। निर्धारित कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।



Source link

Related posts

Lucknow News:प्रभात फेरी और भजन कीर्तन के साथ शुरू हुआ निर्वाण महोत्सव – Nirvana Mahotsav Began With A Morning Procession And Devotional Singing

Kaithal News:सुबह के समय सिरसा की दो और जींद-चंडीगढ़ रूट की एक बस बंद, यात्री परेशान – Two Buses To Sirsa And One On The Jind-chandigarh Route Cancelled In The Morning; Passengers Inconvenienced

Muzaffarnagar News:सुबह घूम कर आ रही महिला से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज – Case Registered After Woman Molested While Out For A Morning Walk