Maharajganj News:नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोप – Accused Of Raping A Minor And Making The Video Viral


पीड़िता की मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मिठौरा। चौक थाना क्षेत्र के पड़री कला गांव में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और कथित तौर पर उसका वीडियो बनाकर वायरल किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने गांव के ही 20 वर्षीय ऋषि चौधरी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने भी तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता की मां का आरोप है कि आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ पहले दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो भी बना लिया। यहां तक किसी से कहने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि बाद में घटना का वीडियो भी वायरल कर दिया। ऐसे में पीड़िता के परिवार की ओर से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। इस बाबत चौक थाना प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।



Source link

Related posts

Kanpur News:बंदी में शराब ठेकों से दारू बिक्री का वीडियो वायरल – Video Of Liquor Sales From Shops During The Lockdown Goes Viral

Darbhanga News: बहेड़ी:महिला के घर में मुखिया का कथित वीडियो हुआ वायरल, Darbhanga Hindi News

Basti News:वायरल बुखार ने बढ़ाई नारियल पानी की मांग, दाम में उछाल – Viral Fever Increases Demand For Coconut Water, Prices Jump