- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Maharishi Dadhichi’s Birth Anniversary Is Today; Rudrabhishek And Yagna Will Be Held In The Morning, And Blood Donation Will Be Done In The Afternoon.
जोधपुर6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
दाधीच समाज सेवा समिति (रजि.) जोधपुर संभाग के अध्यक्ष पवन आसोपा ने बताया कि जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर पावटा स्थित उद्यान में भजन संध्या हुई। इसमें अर्जुन दाधीच सहित कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम देर रात तक चला।
इस अवसर पर समिति उपाध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी, सचिव विकास दाधीच, कोषाध्यक्ष धीरेंद्र दाधीच, सदस्य राजेन्द्र करेसिया, विकास करेसिया, भरत बावरला, सत्यनारायण रिणवा, प्रेमशंकर आचार्य, जितेन्द्र पाटोदिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपाली दाधीच, बंशीलाल नामावाल, हेमंत जोशी, हरिप्रसाद खारड़ा, सोहनलाल ईटोदिया, अक्षय दाधीच, अशोक, जगदीश, , मनीता, निर्मला, कविता सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
जोधपुर | दाधीच समाज की ओर से कुलगुरु महर्षि दधीचि ऋषि की जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। पावटा चौराहे और दाधीच उद्यान में सुबह 8:30 बजे रुद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक व विश्व शांति यज्ञ सहित अन्य आयोजन होंगे।
दोपहर में दधीच मेडिकल सोसायटी के ओमप्रकाश दाधीच के नेतृत्व में रक्तदान शिविर और शाम को सूरसागर स्थित दधीचि मंदिर में महाप्रसादी होगी। जयंती के लिए महर्षि की प्रतिमा को नई पोशाक और फूलों से शृंगारित किया गया है।
महर्षि दधीचि पर्यावरण एवं विकास समिति सूरसागर के अध्यक्ष पं. ओम दत्त शंकर महाराज ने बताया कि सूरसागर स्थित दधीचि मंदिर में सुबह 8 बजे दधीचि गढ़ में पंडितों के सान्निध्य में पूजन होगा। सुबह 10:15 बजे अभिषेक और दोपहर 12:15 बजे मंदिर में शृंगार किया जाएगा। शाम 6 बजे से नवयुवक मंडल और पर्यावरण विकास समिति की ओर से महाप्रसादी होगी। उन्होंने समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।