Mathura Monkey Attack CCTV Video


राकेश पचौरी | मथुरा1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मथुरा वृंदावन नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 41 धोली प्याऊ क्षेत्र में बंदरों के आतंक से स्थानीय बाशिंदों में भय का माहौल बना हुआ है। बंदरों के झुंड आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं। हालात यह हैं कि लोग पार्क में जाने से भी डर रहे हैं और घरों से बाहर निकलने में सावधानी बरतनी पड़ रही है। स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक खतरा बना हुआ है। घटना का वीडियो मंगलवार शाम करीब 5 बजे वायरल हुआ

बंदरों के हमले का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।वायरल वीडियो वार्ड 41 की एक गली का बताया जा रहा है। इसमें दिखाई दे रहा है कि एक बच्चा पीठ पर बैग टांगकर अपने घर की ओर जा रहा है। इसी दौरान गली में कई बंदर मौजूद दिखाई देते हैं।अचानक बंदरों का झुंड बच्चे पर हमला कर देता है। हमले से घबराया बच्चा सड़क पर गिर जाता है।

मथुरा वृंदावन नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 41 धोली प्याऊ क्षेत्र में बंदरों के आतंक से स्थानीय बाशिंदों में भय का माहौल बना हुआ है।

बच्चे पर बंदरों को हमला करते देख आसपास मौजूद लोग उसकी मदद के लिए दौड़ते हैं। हालांकि बंदरों का झुंड इतना आक्रामक नजर आ रहा है कि वे लोगों पर भी हमला करने के लिए आगे बढ़ते दिखाई देते हैं। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने बच्चे को बंदरों से बचाया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बंदर घरों की छतों और गलियों में घूमते रहते हैं। पार्क में जाने वाले लोग भी उनके हमले के डर से परेशान हैं।बुजुर्गों के साथ भी कई बार बंदरों के हमले की घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि बच्चों को स्कूल भेजने में भी डर बना रहता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार नगर निगम की ओर से पूर्व में कई बार बंदर पकड़ो अभियान चलाया गया, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।लोगों ने नगर निगम से दोबारा प्रभावी अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ने की मांग की है। चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। वायरल वीडियो को लेकर अभी तक नगर निगम के किसी अधिकारी की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।



Source link

Related posts

बिहार के गयाजी में अब युवक-युवती से दुर्व्यवहार, VIDEO वायरल

उज्जैन:खड़े हनुमान के दर्शन को जा रहा था युवक, कंठाल चौराहे पर डीएसपी ने जड़े थप्पड़; वीडियो वायरल – Traffic dsp slaps youth on way to khade hanuman temple, action follows viral video

महिला डांसर्स का वीडियो बनाते और घूरते पुलिसवालों का वीडियो वायरल, पुलिस ने बताई इसकी सच्चाई – Varanasi The videos showing police filming and staring at female dancers are AI generated sks