Mau News:पॉक्सो एक्ट की जागरूकता के लिए निकाली प्रभात फेरी – Morning Procession Taken Out To Raise Awareness About The Pocso Act


मऊ। जनपद न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित पॉक्सो जागरूकता अभियान का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। यह अभियान बीते 25 सितंबर से जिले के विद्यालयों में आयोजित किया जा रहा था। अभियान के तहत विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित किए गए। इनमें मुख्य रूप से यह संदेश दिया गया कि 18 वर्ष से कम आयु में अंतरंग संबंधों के लिए दी गई सहमति को कानून में कोई मान्यता प्राप्त नहीं है।


अभियान का समापन जिला न्यायालय परिसर में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश संजय कुमार यादव ने छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई पॉक्सो एक्ट की जागरूकता प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों ने नारों व संदेशों के माध्यम से पॉक्सो अधिनियम के प्रति समाज को जागरूक किया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने इस विषय पर भाषण प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया और उनकी कलाकृतियों को न्यायालय परिसर में प्रदर्शित किया गया। उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों को भी सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए जनपद न्यायाधीश संजय कुमार यादव ने बापू और शास्त्री जी के त्याग व आदर्शों को स्मरण करते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।



Source link

Related posts

Basti News:सुबह किशोरी, दोपहर में अधेड़ टावर पर चढ़ा, पुलिस ने समझाकर उतारा – A Teenager Climbed The Tower In The Morning And A Middle-aged Man In The Afternoon; The Police Persuaded Him To Come Down

Shravasti News:विद्यार्थियों ने निकाली प्रभात फेरी – Students Took Out A Morning Procession

Ghazipur News:सुबह टहल रहे अधिवक्ता को वाहन ने मारी टक्कर, ओवरब्रिज से 11 फीट नीचे गिरने से मौत – Advocate Out For A Morning Walk Struck By Vehicle; Dies After Falling 11 Feet From Overbridge