Mau News:सुबह टहलने निकले बीएसएनएल कर्मी को वाहन ने रौंदा, गई जान – Bsnl Employee Out For A Morning Walk Run Over By A Vehicle, Loses His Life


कोपागंज। थाना क्षेत्र के बीएसएसएस महाविद्यालय के पास शनिवार की भोर में टहलने निकले बीएसएनएल कर्मी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

कोपागंज थाना प्रभारी रोहन राकेश ने बताया कि मृतक की पहचान कोपागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक कोपा कोहना दक्षिणी निवासी पीयूष राय उर्फ गुड्डू राय (42) के रूप में हुई।

वह बीएसएनएल में कार्यरत थे।वह रोज की तरह शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे वह टहलने के लिए घर से निकले थे। महाविद्यालय के पास पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से भाग गया।

उसी समय टहल रहे दूसरे लोगों ने घायल पीयूष को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की दो छोटी बेटियां हैं। पिता की मौत की खबर मिलते ही पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मोहल्ले में भी शोक की लहर दौड़ गई।

इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की मदद से अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।



Source link

Related posts

Kaithal News:महिला संकीर्तन मंडली ने निकाली प्रभातफेरी – The Women’s Devotional Singing Group (sankirtan Mandali) Held A Morning Procession (prabhat Pheri)

Bulandshahar News:विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकालकर गुरु नानक देव को किया नमन – Students Paid Tribute To Guru Nanak Dev By Taking Out A Morning Procession

Top 10 News Headlines in Hindi Today | ABP News Headlines from 22 June 2026: सुबह की शुरुआत एबीपी न्यूज़ की खबरों के साथ, पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ