Meerut News:मौसम में बदलाव से वायरल की मार, मेडिकल की ओपीडी 3700 पार – Viral Spreading, Children And Old People More Infected


बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा चपेट में आ रहे, अस्पतालों में लगी मरीजों की कतार

माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। मौसम में आ रहे बदलाव का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। शहर और आसपास के इलाकों में वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कुछ दिनों से मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। बुखार, खांसी, सर्दी-जुकाम, गले में खराश और शरीर में दर्द जैसे लक्षणों के साथ मरीज डॉक्टरों के पास पहुंच रहे हैं। मेडिकल में ओपीडी का आकड़ा सोमवार को 3781 तक पहुंच।

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉक्टर अनुराग तोमर ने बताया कि इस समय बच्चे और बुजुर्ग वायरल संक्रमण की चपेट में ज्यादा आ रहे हैं। उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण संक्रमण आसानी से पकड़ लेता है। कई बच्चों में तेज बुखार और कमजोरी के लक्षण दिख रहे हैं,। बुजुर्ग मरीजों में सांस संबंधी समस्याएं भी सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि मौसम में अचानक बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव संक्रमण के फैलाव को बढ़ावा दे रहा है।

वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर वीके बिंद्रा का कहना है कि इस मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। ज्यादातर मामले वायरल फीवर के हैं, जिनमें एंटीबायोटिक की जरूरत नहीं पड़ती। आराम, पर्याप्त तरल पदार्थ और लक्षणों के अनुसार दवा से मरीज ठीक हो जाते हैं। फिर भी गंभीर लक्षणों जैसे सांस लेने में तकलीफ, लगातार तेज बुखार या उल्टी-दस्त की स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए। वे कहते हैं कि बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाएं, पौष्टिक आहार दें और नियमित रूप से हाथ धोने की आदत डालें। समय पर सतर्कता बरतकर संक्रमण के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।



Source link

Related posts

Una News:मौसम बदलने से बढ़े वायरल के पीड़ित – Number Of Viral Infection Cases Rises Due To Changing Weather

Jamui Viral Video Case | SP Vishwajit Dayal Action Against Social Media

राहुल गांधी के साथ वायरल गर्ल की क्या है सच्चाई? बोली- ‘मैं उन्हें पसंद करती हूं लेकिन…’