Mirzapur News: बड़े खजाना के पास चैनल गेट से प्रवेश का वीडियो वायरल, पुरोहितों में आक्रोश, Mirzapur Hindi News


Mirzapur News: विंध्याचल। नवरात्र के पहले दिन रविवार को दोपहर में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ लोग गणेश द्वार के पास चैनल गेट से प्रवेश करते हुए दिखाई दिए। इसका विरोध वीडियो में भी किया जा रहा है। यह चैनल गेट बड़े शृंगारिया के खजाने के पास से पुरोहितों और शृंगार में सहयोग करने वालों के लिए खुलता है। इस मार्ग से कभी भी कोई श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए मंदिर में नहीं प्रवेश करता है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुरोहितों में आक्रोश है। हिन्दुस्तान वायरल वीडियों की पुष्टि नहीं करता है। पुरोहितों का कहना है कि किसी अधिकारी ने यह कार्य किया है।

इसका पता लगाया जाएगा। यह भी चर्चा का विषय है कि शृंगारिया के पास लगे चैनल गेट की चाभी पंडा समाज के जानकारी के बगैर प्रशासन को कैसे मिल गई। इस संबंध में पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि मामला प्रकाश में आया है। इस विषय मे सभी से बात करके स्थिति स्पष्ट करेंगे।





Source link

Related posts

ऑर्डर किसका, इस पर सड़क पर संग्राम! डिलीवरी राइडरों ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा-VIDEO – greater noida delivery riders fight order dispute video viral lclcn

Etawah News:आरोग्य मेले में वायरल, जुकाम व खांसी के सबसे अधिक मरीज – Highest Number Of Patients With Viral Infections, Colds, And Coughs At The Health Fair

Kannauj News:जनरल वार्ड के शौचालय में गंदगी का वीडियो वायरल, लगाया ताला – Video Of Filth In General Ward Toilet Goes Viral; Toilet Locked