Mirzapur The Movie Box Office Day 1: ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़, पढ़िए रिपोर्ट, Bollywood Hindi News


‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने रिलीज का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार था। ऐसे में फिल्म ने ओपनिंग डे पर बवाल काट दिया।

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 1: प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज ‘मिर्जापुर’ के तीनों सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसकी सक्सेस और लोगों का प्यार देखते हुए मेकर्स ने इसे बड़े पर्दे पर रिलीज का फैसला किया। जब से ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का अनाउंसमेंट हुआ था इसको लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। हर कोई कालीन भैया, मुन्ना भैया को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब था। ऐसे में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ आज यानी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ एक ओरिजिनल स्टोरी (शुरुआती कहानी) बताई जा रही है जो शो के पहले सीजन के साथ-साथ चलती है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म रिलीज के साथ ही अब हर किसी को इसके ओपनिंग डे कलेक्शन का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं, जो बेहद ही शानदार हैं।

पहले ही दिन ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का भौकाल

‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपना भौकाल दिखाना शुरू कर दिया है। फिल्म में इस बार पुराने कैरेक्टर्स की वापसी हुई है। वहीं, कई नए कलाकार भी फिल्म में नजर आ रहे हैं। वेब सीरीज की सफलता को देखते हुए हर कोई उम्मीद कर रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करेगी और ये सही साबित होता नजर आ रहा है। फिल्म ने पहले दिन बंपर कमाई की है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ओपनिंग डे कलेक्शन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk के अर्ली अनुसार, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने शुक्रवार को खबर लिखने तक 25.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। उम्मीद है कि फाइनल आंकड़े बेहद शानदार होंगे।

जानें तेलुगु भाषा की कमाई

‘मिर्जापुर: द मूवी’ फिल्म दो भाषाओं में रिलीज की गई है हिंदी और तेलुगू। बता दें कि हिंदी में इसने अब तक 25.00 करोड़ रुपये कमाए तो तेलुगू में इसने 0.15 लाख रुपये की कमाई की है।

फरहान अख्तर ने किया प्रोड्यूस

अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा पेश ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखा है और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया और विशाल रामचंद्रनी हैं। मिर्जापुर 4 सितंबर को हिंदी और तेलुगु में थिएटर में रिलीज होने के लिए तैयार है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कास्ट

फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि जितेंद्र कुमार ने विक्रांत मैसी की जगह ली है, जिन्होंने शो में बबलू पंडित का किरदार निभाया था। रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान भी कास्ट का हिस्सा हैं।



Source link

Related posts

अब इस राज्य में टैक्स फ्री हुई ‘हनुमान अंश’, बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ से ज्यादा कर चुकी है कमाई

Box Office: यश की Toxic को जोर का झटका! दूसरे दिन धम्‍म से गिरी कमाई, ‘आवारापन 2’ का हाल भी बेहाल – toxic box office collection day 2 worldwide yash film faces major drop awarapan 2 day 14 batwara 1947

Hanuman Ansh ने 40 दिन में बदला बॉक्स ऑफिस गणित, विदेशों तक गूंजे ‘नीम करौली बाबा’ के जयकारे; लिखेगी नया इतिहास