Mirzapur The Movie Worldwide Box Office: ‘मिर्जापुर’ ने उड़ाया गर्दा, 17वें दिन 300 करोड़ का आंकड़ा पार, ‘लोका’- ‘महावतार नरसिम्हा’ के टूटे रिकॉर्ड


Last Updated:

सिनेमाघरों में पंकज त्रिपाठी और अली फजल की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ का जलवा बरकरार है. महज 17 दिनों के भीतर फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर नया इतिहास रच दिया है. इस शानदार कमाई के साथ ‘मिर्जापुर द मूवी ‘ साल 2026 की तीसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई है, जिसने 300 करोड़ क्लब में एंट्री मारी है. कमाल की बात है कि अब ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘महावतार नरसिम्हा’ और ‘लोका: चैप्टर वन’ को पछाड़ दिया है.

नई दिल्ली. पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की ‘मिर्जापुर द मूवी’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार भले ही थोड़ी धीमी पड़ी हो, लेकिन अब इसने कमाई के मामले में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे रविवार को फिल्म ने एक ऐसा ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया, जिससे मेकर्स मालामाल हो गए हैं. (फोटो साभार: Sacnilk)

देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ का डंका बज रहा रहा है. अब यह साल 2026 की दुनियाभर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली तीसरी बड़ी हिंदी फिल्म बन गई है. इस शानदार उपलब्धि के साथ ही इसने हाल ही में रिलीज हुईं कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. (फोटो साभार: Sacnilk)

फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ही 100 करोड़ का ग्लोबल बिजनेस करके अपने इरादे साफ कर दिए थे. उत्तर प्रदेश और बिहार के मास सेंटर्स में मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स की बदौलत फिल्म ने पहले दिन ही 25 करोड़ की बंपर ओपनिंग ली थी. ‘हनुमान अंश’ से मिल रही कड़ी टक्कर के बावजूद ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दबदबा कम नहीं हुआ. (फोटो साभार: Sacnilk)

Add News18 as
Preferred Source on Google

पहले वीकेंड में 93 करोड़ और दूसरे में 32 करोड़ बटोरने के बाद फिल्म ने तीसरे वीकेंड में 12.25 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही 17 दिनों के भीतर भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 215.70 करोड़ हो चुका है. ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म की शुरुआत भले ही सुस्त रही हो, लेकिन वीकेंड्स पर इसने जबरदस्त बढ़त बनाई. (फोटो साभार: Sacnilk)

नॉर्थ अमेरिका और मिडिल ईस्ट से मिले बेहतरीन रिस्पॉन्स के दम पर फिल्म ने विदेशों से 52 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं. इसके साथ ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 308 करोड़ हो गया है. इस आंकड़े के साथ फिल्म ने एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ (301 करोड़) और मलयालम सिनेमा की ब्लॉकबस्टर मूवी ‘लोका: चैप्टर वन’ (304 करोड़) को पछाड़ दिया है और टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में 9वां स्थान हासिल कर लिया है. (फोटो साभार: Sacnilk)

‘मिर्जापुर द मूवी’ जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, माना जा रहा है कि इसका लाइफटाइम कलेक्शन आसानी से 350 करोड़ का आंकड़ा छू लेगा. अगर ऐसा होता है, तो ‘मिर्जापुर द मूवी’ जल्द ही ‘जन नायकन’ (324 करोड़), ‘टॉक्सिक’ (341 करोड़) और ‘पेद्दी’ (347 करोड़) जैसी फिल्मों को भी धूल चटाकर साल की टॉप-5 फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर लेगी. (फोटो साभार: Sacnilk)

यह मूवी अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है. फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी दमदार कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. यह एक्शन-ड्रामा फिल्म 4 सितंबर को हिंदी और तेलुगु भाषाओं में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. (फोटो साभार: Sacnilk)

फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु जैसे सितारे लीड किरदारों में नजर आते हैं. वहीं, जितेंद्र कुमार ने फिल्म में विक्रांत मैसी को रिप्लेस किया है जो मिर्जापुर सीरीज में बबलू पंडित के किरदार में दिखे थे. इनके अलावा फिल्म की विशाल स्टारकास्ट में रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल चौहान जैसे सितारे शामिल हैं. (फोटो साभार: Sacnilk)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Related posts

बॉक्स ऑफिस: ‘हनुमान अंश’ ने संडे को मचाया बवाल, कमाई में 40 फीसदी उछाल, कलेक्शन 350 करोड़ के पास

शनिवार को ‘हनुमान अंश’ की सुनामी, ‘मिर्जापुर’ से आगे निकली ये साउथ फिल्म, जानें कलेक्शन

Box Office की रेस में भाभी करीना से आगे निकले कुणाल खेमू, वीकेंड पर Vibe मूवी ने छापे करारे नोट