Mohali News:पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट का वीडियो वायरल, अगवा करने का भी लगाया आरोप – Video Of Petrol Pump Employee Being Assaulted Goes Viral; Abduction Also Alleged


नयागांव। न्यू चंडीगढ़ के पीआर रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक पेट्रोल पंप कर्मचारी रोहित के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि उसे पीटने के साथ अगवा करने का भी प्रयास किया गया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद अगवा करने जैसी कोई बात सामने आने से इन्कार किया है। हालांकि, पुलिस ने मारपीट की घटना की पुष्टि की है। पंप कर्मचारी रोहित के अनुसार, कुछ युवक पेट्रोल डलवाने आए थे। इस दौरान उसने कार चालक को गाड़ी आगे करने के लिए कहा था, जिसको लेकर विवाद हो गया। उस समय कार चालक वहां से चला गया था। रोहित का आरोप है कि अगले दिन वही युवक दो गाड़ियों में तीन-चार साथियों के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचा। उन्होंने रोहित के साथ मारपीट शुरू कर दी।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

मारपीट की यह घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वायरल वीडियो में कुछ युवक कर्मचारी को घेरकर उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से यह मामला चर्चा में आ गया। रोहित ने आरोप लगाया कि हमलावर उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहे थे।

पुलिस को शिकायत का इंतजार

थाना मुल्लांपुर के थाना प्रभारी अमन तीरखा ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी है। फुटेज में मारपीट की घटना तो दिखाई दे रही है, लेकिन अभी तक अगवा करने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस को फिलहाल इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की जांच की जाएगी और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related posts

प्रयागराज संगम क्षेत्र में वसूली: श्रद्धालुओं से भरी स्लीपर बस को रोककर लिए 10 हजार रुपये, VIDEO वायरल

गया जी : महुआडीह पहाड़ी के पास नाबालिग प्रेमी जोड़े से मारपीट, वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार

अनंत सिंह के सामने बैठकर की उन्हीं की मिमिक्री :वीडियो हुआ वायरल